फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fact Check What is the truth of 500 rs fake note claim viral on social media how to identify real and fake notes

Fact Check: सोशल मीडिया पर वायरल इस दावे का क्या है सच, ऐसे करें असली और नकली नोट की पहचान

Sun, 12 Jun 2022 10:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 12 Jun 2022 10:49 PM IST
सार

500 रुपये का जो नोट सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं वो साल 2016 में नोटबंदी के बाद मार्केट में आए। इसी दौरान 2000 रुपये का नोट भी पहली बार बाजार में आया था। 

विज्ञापन
Fact Check What is the truth of 500 rs fake note claim viral on social media how to identify real and fake notes
सोशल मीडिया पर 500 रुपये का नोट वायरल कर किया जा रहा नकली होने का दावा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर पांच सौ रुपये का नया नोट जमकर वायरल हो रहा है। इस नोट को लेकर तरह-तरह दावे किए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि 'पांच सौ रुपये का वो नोट मत लीजिए, जिसमें हरी पट्टी गांधीजी के नजदीक बनी है, क्योंकि ये नकली है। पांच सौ रुपये की सिर्फ वहीं नोटें लीजिए जिनमें हरी पट्टी आरबीआई गवर्नर के सिग्नेचर के पास है। इस मैसेज को परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं।' आइए इस दावा का सच जानते हैं। 
विज्ञापन


500 रुपये का जो नोट सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है वो साल 2016 में नोटबंदी के बाद मार्केट में आए। इसी दौरान 2000 रुपये का नोट भी पहली बार बाजार में आया था। 500 और 2000 के नोटों का काफी मूल्य होता है इसलिए बड़े नुकसान सेबचने के लिए लोग अक्सर इनको किसी से लेते समय इसके असली या नकली होने की पहचान करते हैं। ऐसे में कई बार लोगों के बीच गलत जानकारी या अफवाह भी फैला दी जाती है जिससे कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।  
विज्ञापन


500 रुपये के नोट की सही पहचान क्या है, इन बिंदुओं से जानें-
1. लाइट के सामने नोट रखने पर आपको यहां 500 लिखा दिखेगा।
2. जब आप आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल पर नोट रखेंगे तो यहां पर 500 लिखा नजर आएगा।
3. इसके साथ ही देवनागरी में भी आपको 500 लिखा मिलेगा।
4. इसमें पुराने नोट के मुकाबले महात्मा गांधी की तस्वीर का ओरिएंटेशन व पोजिशन अलग है।
5. नोट को हल्का सा मोड़ने पर सिक्योरिटी थ्रीड का कलर हरा से बदलकर नीला नजर आएगा।
6. पुराने नोट की तुलना में गारंटी क्लॉज, गवर्नर के सिग्नेचर, प्रॉमिस क्लॉज व आरबीआई का लोगो थोड़ा दाहिनी तरफ है।
7. नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर व इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क भी मौजूद है।
8. सबसे ऊपर में बाईं तरफ और सबसे नीचे में दाहिने तरफ लिखे नंबर का आकार बाएं से दाएं तरफ बड़ा होता जाता है।
9. इसपर लिखे नंबर 500 का रंग बदलता है, जो हरा से नीला हो जाता है।
10. नोट पर दाहिनी ओर अशोक स्तम्भ है। वहीं, दाहिनी तरफ सर्कल बॉक्स है, जिसमें 500 लिखा हुआ है। इसके साथ ही दाहिनी और बाईं तरफ 5 ब्लीड लाइंस होती हैं, जो खुरदरे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट के पीछे की तरफ की असली पहचान
11. नोट के पीछे की तरफ प्रिंटिंग का साल लिखा हुआ होता है।
12. साथ ही स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो भी होता है।
13. वहीं नोट के सेंटर की तरफ लैंग्वेज पैनल है।
14. 500 के नोट पर भारतीय ध्वज के साथ लाल किले की तस्वीर बनी हुई है।
15. इसके साथ ही देवनागरी में 500 लिखा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed