Fact Check: लॉकडाउन के बाद सड़कों पर उतरे हिरण, क्या है वायरल तस्वीर का पूरा सच?
- क्या वाकई भारत की सड़कों पर घुम रहे हिरण
- क्या है कोयंबटूर की सड़कों पर बैठें हिरणों का सच?
- इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनियाा भर में डर का दूसरा नाम बन चुके कोरोना वायरस से अब तक 25 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और साढ़े 5 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। भारत समेत विश्व के अधिकतर देश पूरी तरह लॉकडाउन हो चुके हैं। सोशल मीडिया ऐसी सूचनाओं से अटा पड़ा है, जिसमें इस अनजान महामारी से लड़ने और रोकथाम की बातें बताई जा रहीं हैं। इसी बीच फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और Whatsapp पर एक फोटो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें हिरणों का समूह सड़क के बीच आराम से बैठे हुए हैं। कहा जा रहा है कि नजारा तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर का है।
फेसबुक, ट्विटर पर पोस्ट वायरल
तेलुगु फिल्मों के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पुरी जगन्नाथ ने भी इसी फोटो को ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'मुंबई में मरीन ड्राइव में सैकड़ों डॉल्फिन खेलती हैं, केबीआर पार्क के बाहर मोर खेलते हैं और कोयंबटूर की सड़कों पर हिरण विश्राम करते हैं। याद रखें कि हम इस ग्रह को उनके साथ साझा करते हैं।Wildlife reclaiming lost space, Ooty road... pic.twitter.com/gGEOzU7lne
— Mrinal Pande (@MrinalPande1) March 27, 2020
यहां तक कि आईपीएस ऑफिसर एच.जी.एस धालीवाल ने भी इस फोटो को ट्वीट किया।Hundreds of dolphins playing in marine drive in mumbai, peacocks playing outside KBR park and deers resting on Coimbatore roads. Pl remember we share this planet with them pic.twitter.com/CEzGIEdCXP
— PURIJAGAN (@purijagan) March 24, 2020
Oh Deer🦌 !!
— HGS Dhaliwal (@hgsdhaliwalips) March 25, 2020
Truly a Party time for wildlife during #CoronaTimes!!
Ooty-coimbatore road today... pic.twitter.com/7XKbIIPK6G
आखिर सच क्या है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक 1880 में स्थापित नारा पार्क जापान के शहर नारा के बीच में स्थित है। यह सैकड़ों स्वतंत्र रूप से घूमने वाले हिरणों का घर भी है। जहां लगभग 1,200 जंगली सिका हिरण हैं, जिनके नाम के शहर के एक सार्वजनिक पार्क नारा पार्क में मुफ्त रेंज है। कई हिरण खुले बगीचों में चरते हैं।
https://youtu.be/gSxzTNcVezU
द जापान टुडे के एक पत्रकार ने 25 जनवरी 2018 को यह फोटो फेसबुक पर शेयर की थी। तस्वीर में हिरण के साथ-साथ जापानी भाषा में लिखेें दुकानों के नाम भी नजर आ रहे हैं, जो भारत में वायरल हो रही फोटो से गायब है।
https://www.facebook.com/amazingoasis.org/photos/a.397190363728212/1617463445034225/?type=3