फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Faces will change in Rajya Sabha, but minor changes in the appearance of the House

राज्यसभा में चेहरे बदलेंगे, पर सदन के स्वरूप में मामूली फेरबदल

Wed, 26 Feb 2020 02:19 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 26 Feb 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
Faces will change in Rajya Sabha, but minor changes in the appearance of the House
राज्य सभा की कार्यवाही के दौरान मार्शलों की ड्रेस - फोटो : ANI
राज्यसभा के मानसून सत्र में कुछ पुराने सदस्यों की वापसी के साथ सदन में काफी नए चेहरे दिखाई देंगे। अप्रैल में 51 सदस्य एक साथ उच्च सदन से रिटायर हो रहे हैं। अधिसूचना जारी होने के बाद तय हो गया है कि बजट सत्र के दूसरे चरण में रिटायर हो रहे सदस्यों को विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन


अप्रैल में राज्यसभा के लिए जिन राज्यों में मतदान होंगे, उनमें अधिकतर गैर भाजपा शासित राज्य हैं। लेकिन इन राज्यों में भाजपा और सहयोगी दलों के विधायकों की संख्या सदन के वर्तमान स्वरूप पर कोई बड़ा असर नहीं डालेगी।
विज्ञापन


विपक्षी दलों और कांग्रेस को ये चुनाव कुछ राहत दे सकते हैं। कांग्रेस के सामने चुनौती राज्यों से नए सदस्यों को उच्च सदन पहुंचाने की है। पार्टी को कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में खाली हो रहीं आठ सीटों में पांच पर जीत की उम्मीद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर होने वाले सदस्यों में सर्वाधिक महाराष्ट्र से

अप्रैल को रिटायर होने वाले 51 सदस्यों में सर्वाधिक 7 महाराष्ट्र से, तमिलनाडु से 6 और बिहार व पश्चिम बंगाल से 5-5 सदस्य हैं। वहीं गुजरात, आंध्रप्रदेश से चार-चार और ओडिशा, राजस्थान, मध्यप्रदेश से तीन-तीन नए सदस्य चुने जाएंगे। झारखंड, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ से दो-दो और असम, हरियाणा, मणिपुर, मेघालय व हिमाचल प्रदेश से एक-एक सदस्य चुना जाएगा।

वहीं साल के अंत में 25 नवंबर को यूपी से एक साथ 11 सदस्य रिटायर होंगे। जून में भी पांच सदस्य रिटायर हो रहे हैं, जिनमें एक आंध्रप्रदेश और चार कर्नाटक से होंगे, वहीं जुलाई में मिजोरम से एक सीट खाली होगी।

दो केंद्रीय मंत्रियों व उपसभापति का भी खत्म हो रहा कार्यकाल

इस साल राज्यसभा से रिटायर होने वाले सदस्यों में भाजपा के 19 और कांग्रेस के 17 सदस्य शामिल हैं। रिटायर होने वाले प्रमुख नेताओं में उपसभापति हरिवंश के साथ बिहार के जदयू के तीन सदस्य शामिल हैं। महाराष्ट्र से आरपीआई के नेता और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले अप्रैल में और हरदीप सिंह पुरी नवंबर में रिटायर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed