{"_id":"5d7add498ebc3e93b774e7a7","slug":"facebook-not-complying-with-indian-regulations-resulting-in-lawlessness","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक नहीं कर रहा भारतीय कानून का अनुपालन, तमिलनाडु सरकार का सुप्रीम कोर्ट में दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फेसबुक नहीं कर रहा भारतीय कानून का अनुपालन, तमिलनाडु सरकार का सुप्रीम कोर्ट में दावा
Fri, 13 Sep 2019 05:35 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 13 Sep 2019 05:35 AM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु सरकार ने बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट में दावा किया कि फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया कंपनियां भारतीय कानूनों का अनुपालन नहीं कर रही हैं। इसी के परिणामस्वरूप अराजकता बढ़ रही है और अपराधों का पता लगाने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के 20 अगस्त के उस आदेश में संशोधन की मांग की है जिसमें उसने मद्रास हाईकोर्ट को सोशल मीडिया प्रोफाइल को आधार से जोड़ने संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई जारी रखने को कहा था लेकिन उसे कोई भी आदेश पारित करने से रोक दिया था।
विज्ञापन
सरकार ने कहा कि हाईकोर्ट में मामला एडवांस स्तर पर लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते हाईकोर्ट ने उन याचिकाओं पर सुनवाई स्थगित कर दी है।