फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Facebook Live has become stage for election campaigns

चुनाव प्रचार का मंच बना 'फेसबुक लाइव', जनता भी पसंद कर रही है डिजिटल संवाद

Thu, 11 Apr 2019 09:42 PM IST
Gaurav Pandey अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 11 Apr 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
Facebook Live has become stage for election campaigns
सांकेतिक तस्वीर

राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष नेता जनता तक अपनी बात पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल करते रहे हैं। लेकिन, अब यह उनके लिए चुनावी सभा आयोजित करने का मंच भी बनता जा रहा है। गुरुवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने फेसबुक लाइव किया और लगभग चार लाख लोगों तक अपनी बात पहुंचाई। इससे पहले वे ट्विटर के जरिए भी दिल्ली के लोगों से मुखातिब हो चुके हैं। फेसबुक लाइव की सफलता से गद्गद् तिवारी की टीम जल्दी ही और फेसबुक लाइव करने की योजना बना रही है।  

विज्ञापन


दिल्ली आईटी सेल के इंचार्ज पुनीत अग्रवाल ने कहा कि गुरुवार को उनका फेसबुक लाइव बहुत सफल रहा। इस कार्यक्रम के माध्यम से दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने लगभग चार लाख लोगों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि फेसबुक और ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म ने अब लोगों तक पहुंचना आसान बना दिया है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसके माध्यम से लोगों को जोड़ने के लिए आपको कोई अतिरिक्त लागत नहीं लगानी पड़ती। लोगों को भी किसी रैली के लिए आने की झंझट नहीं उठानी पड़ती। वे कहीं से भी फेसबुक लाइव के जरिए अपने प्रिय नेता के साथ जुड़ सकते हैं।  
विज्ञापन


पुनीत अग्रवाल ने कहा कि गुरुवार के फेसबुक लाइव की पहुंच चार लाख लोगों की थी। अगर चार लाख लोगों की रैली करनी होती तो इसके लिए संगठन को कई महीने तैयारी करनी पड़ती और लाखों रुपये की लागत अलग से आती। लेकिन फेसबुक लाइव के लिए उन्हें इंटरनेट के शुल्क के अलावा कोई अतिरिक्त लागत नहीं लगानी पड़ी। अग्रवाल के मुताबिक इस फेसबुक लाइव के लिए कोई पेड प्रमोशन नहीं की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परंपरागत रैली का विकल्प नहीं

आईटी प्रोफेशनल पुनीत अग्रवाल के मुताबिक फेसबुक या ट्विटर के माध्यम से लोगों से जुड़ना कभी परंपरागत रैली का विकल्प नहीं हो सकता क्योंकि उसकी सीधी पहुंच लोगों को बहुत प्रभावित करती है। ऐसी रैलियां जनमानस को तैयार करने में बहुत मददगार होती हैं, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से जुड़ना एक नया अनुभव अवश्य है। 

दूरी बाधक नहीं

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुदेश वर्मा झारखंड के चतरा लोकसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे समय-समय पर फेसबुक लाइव के माध्यम से अपने क्षेत्र के लोगों से जुड़ते रहते हैं। उनका कहना है कि इस तकनीकी का सबसे बड़ा लाभ यह है कि दूरी लोगों से जुड़ने में बाधा नहीं बनती। लोग भी अपने सवाल सीधे उन तक पहुंचा देते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed