{"_id":"5aafcceb4f1c1b00768b66de","slug":"f-16-jet-production-unit-plan-set-up-in-india-under-make-in-india-initiative","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मेक इन इंडिया' के तहत भारत में होगा एफ-16 जेट का उत्पादन, 'एक्सक्लूसिव' होगी इकाई ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'मेक इन इंडिया' के तहत भारत में होगा एफ-16 जेट का उत्पादन, 'एक्सक्लूसिव' होगी इकाई
Wed, 27 Mar 2019 07:40 PM IST
तिवारी अभिषेक
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Wed, 27 Mar 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
F-16 jet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने एफ-16 जेटों का उत्पादन मेक इन इंडिया के तहत करने का निर्णय लिया है। अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी ने कहा कि भारत में स्थापित की जाने वाली उत्पादन इकाई 'एक्सक्लूसिव' होगी और यह भारत की परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करेगी।
विज्ञापन
अपनी वायुसेना में नए लड़ाकू विमानों को जोड़ने के लिए भारत लगातार खरीदारी कर रहा है। इस बीच लॉकहीड मार्टिन ने अपनी पूरी उत्पादन प्रणाली को भारत में स्थानांतरित किए जाने की बात कही है। कंपनी का कहना है कि वह भारत में 'असेंबली लाइन' तैयार करना चाहती है।
विज्ञापन
लॉकहीड मार्टिन के उपाध्यक्ष (रणनीति और कारोबार विकास) विवेक लाल ने कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय लड़ाकू विमान विनिर्माता की डिक्शनरी में दो नए शब्द 'भारत' और 'एक्सक्लूसिव' डालने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
लाल ने आगे कहा कि एफ-16 से भारत को दुनिया के सबसे बड़े लड़ाकू विमान तंत्र के केंद्र में आने का अनोखा मौका मिला है। भारत में होने वाले एफ-16 उत्पादन 'एक्सक्लूसिव' होगा जिसका मतलब है कि जो आज से पहले किसी लड़ाकू विमान विनिर्माता द्वारा पेश नहीं किया गया होगा।