फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eye on 350 Lok Sabha seats with the help of 12 crore additional votes BJP made special strategy

Lok Sabha Election 2024: 12 करोड़ अतिरिक्त मतों के सहारे लोकसभा की 350 सीटों पर नजर, भाजपा ने बनाई खास रणनीति

Thu, 14 Dec 2023 04:49 AM IST
अभिषेक दीक्षित हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 14 Dec 2023 04:49 AM IST
सार

पार्टी के एक महासचिव ने कहा कि लोकसभा के बीते तीन चुनाव के मतों में करीब 15 करोड़ का इजाफा हुआ। 2009 में हमें 7.8 करोड़ वोट मिले थे, 2019 में यह संख्या बढ़ कर 22.9 करोड़ हो गई।

विज्ञापन
Eye on 350 Lok Sabha seats with the help of 12 crore additional votes BJP made special strategy
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

हालिया विधानसभा चुनावों में हिंदीपट्टी के तीन अहम राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सफाए से उत्साहित भाजपा ने लोकसभा चुनाव में कम से कम 350 सीटें जीतने का नया लक्ष्य निर्धारित किया है। पार्टी की योजना बीते लोकसभा चुनाव के मुकाबले 12 करोड़ अतिरिक्त मत हासिल करने की है। इस लक्ष्य को हासिल करने की व्यूहरचना के लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 22 और 23 दिसंबर को राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश प्रभारियों, संगठन मंत्रियों और सभी मोर्चों के अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। 

विज्ञापन


दरअसल, बीते लोकसभा चुनाव में भी यही रणनीति अपनाई थी। तब पार्टी ने मिशन 50 पर्सेंट (प्रभाव वाली सभी सीटों पर कम से कम 50 फीसदी वोट) का नारा दिया था। पार्टी को लाभ मिला और 2014 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले पार्टी के मतों में 5.8 करोड़ की बढ़ोतरी हुई। सीटों की संख्या 282 से बढ़ कर 303 हो गई, ऐसे सीटों की संख्या 136 से बढ़ कर 224 हो गई, जहां पार्टी को 50 फीसदी से अधिक वोट मिले।
विज्ञापन


तीन चुनाव में 15 करोड़ बढ़े वोट
पार्टी के एक महासचिव ने कहा कि लोकसभा के बीते तीन चुनाव के मतों में करीब 15 करोड़ का इजाफा हुआ। 2009 में हमें 7.8 करोड़ वोट मिले थे, 2019 में यह संख्या बढ़ कर 22.9 करोड़ हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकसित भारत यात्रा से हासिल होगा लक्ष्य
पार्टी के रणनीतिकारों को लगता है कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी देश भर में निकाली जा रही विकसित भारत यात्रा और मोदी गारंटी गाड़ी के सहारे यह लक्ष्य हासिल करेगी। इस यात्रा के जरिये पार्टी की योजना उस वर्ग में अपनी पैठ बनाने की है, जिस वर्ग का बीते चुनाव में पार्टी को व्यापक समर्थन नहीं मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed