फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Extreme weather claimed 1750 lives in India in 2021 Maharashtra most affected know all detail in Hindi

Extreme Weather: भीषण मौसमी घटनाओं के चलते 2021 में गई 1750 लोगों की जान, महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित

Fri, 14 Jan 2022 07:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 14 Jan 2022 07:55 PM IST
सार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपना वार्षिक जलवायु बयान जारी किया है। इसके अनुसार पिछले साल देश में चरम मौसमी घटनाओं में कुल 1750 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

विज्ञापन
Extreme weather claimed 1750 lives in India in 2021 Maharashtra most affected know all detail in Hindi
असम में बाढ़ से कुछ ऐसे बन गए थे हालात - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

भीषण मौसमी घटनाओं के चलते साल 2021 में 1750 लोगों की मौत हुई। देश में महाराष्ट्र ऐसी घटनाओं से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा जहां 350 लोगों की इस कारण से जान गई। महाराष्ट्र के बाद ओडिशा और मध्यप्रदेश इन घटनाओं से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को दी। 

विज्ञापन


आईएमडी की ओर से जारी वार्षिक जलवायु बयान के अनुसार देश में पिछले सात तूफान और बिजली गिरने की घटनाओं में 787 लोगों की मौत हुई। वहीं, 759 लोगों की जान भारी बारिश और बाढ़ से संबंधित घटनाओं में गई। चक्रवाती तूफानों ने 172 लोगों की जान ली जबकि 32 अन्य लोगों की मौत अन्य चरम मौसमी घटनाओं के चलते हुई।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ ने ली 215 लोगों की जान
महाराष्ट्र में भारी बारिश व बाढ़ के चलते 215, उत्तराखंड में 143, हिमाचल प्रदेश में 55, केरल में 53 और आंध्र प्रदेश में 46 लोगों की मौत हुई। तूफान और आकाशीय बिजली के चलते ओडिशा में 213, मध्यप्रदेश में 156, बिहार में 89, महाराष्ट्र में 76, पश्चिम बंगाल में 58, झारखंड में 54, उत्तर प्रदेश में 49 व राजस्थान में 48 लोगों की जान गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार ओडिशा में चरम मौसमी घटनाओं के चलते 223, मध्यप्रदेश में 191, उत्तराखंड में 147, बिहार में 102, उत्तर प्रदेश में 98, गुजरात में 92 और पश्चिम बंगाल में 86 लोगों की मौत हुई। केरल में 67, राजस्थान में 62, हिमाचल में 59, झारखंड में 57, आंध्र प्रदेश में 50, कर्नाटक में 45 और तमिलनाडु में 34 लोगों की मौत हो गई।


इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 32, तेलंगाना में 25 और असम में 14 लोगों की मौत हुई है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में चरम मौसमी घटनाओं की वजह से सात लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से सात लोगों की मौत भारी बारिश और बाढ़ की वजह से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed