फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Extra leave could have saved woman engineer’s life from Andhra pharma unit disaster

Andhra Factory Explosion: बच सकती थी 22 वर्षीय महिला इंजीनियर की जान, अगर फार्मा कंपनी से मिल जाती छुट्टी

Fri, 23 Aug 2024 05:27 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 23 Aug 2024 05:27 PM IST
सार

Andhra Factory Explosion: आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली में फार्मा कंपनी में हुए विस्फोट ने 17 लोगों की जान ले ली। इस हादसे में एक 22 वर्षीय केमिकल इंजीनियर की भी मौत हो गई। बता दें कि महिला इंजीनियर की जान उस दिन बच सकती थी अगर कंपनी ने उसकी एक अर्जी स्वीकार कर ली होती।

विज्ञापन
Extra leave could have saved woman engineer’s life from Andhra pharma unit disaster
अनकापल्ली में फार्मा कंपनी में विस्फोट के बाद की तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली में फार्मा कंपनी में विस्फोट में एक महिला केमिकल इंजीनियर की जान बच सकती थी। अगर फार्मा कंपनी के प्रबंधन की तरफ से उसकी अतिरिक्त छुट्टी की अर्जी स्वीकार कर ली गई होती। जानकारी के मुताबिक सी. हारिका ने फार्मा कंपनी के प्रबंधन उसे एक दिन की अतिरिक्त छुट्टी देने की मांग की थी। जो प्रबंधन की तरफ से स्वीकार नहीं की गई और हरिका को हादसे वाले दिन फैक्टरी में पहुंचकर काम करना पड़ा था और हादसे में उसकी जान चली गई।
विज्ञापन


प्रतियोगी परीक्षा के लिए एक दिन छुट्टी चाहती थी महिला
काकीनाडा की रहने वाली 22 वर्षीय महिला इंजीनियर सी. हारिका हाल ही में रक्षाबंधन मनाने के लिए घर गई थी और बुधवार को एक प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए एक दिन और रुकना चाहती थी, लेकिन स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार इंटरमीडिएट केमिकल और एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट (एपीआई) बनाने वाली कंपनी एसिएंटिया एडवांस्ड साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड ने उसे अतिरिक्त छुट्टी की सुविधा देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


परिवार में मां-नानी का अकेले ख्याल रखती थी हारिका
इस हादसे के बाद से हारिका का पूरा परिवार में शोक की लहर है, जानकारी के मुताबिक हरिका ने कुछ साल पहले अपने पिता को खो दिया था, और बताया जाता है कि उसके बड़े भाई ने परिवार को छोड़ दिया था। इन मुश्किलों के बावजूद, वह अपनी मां और नानी के साथ रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 महीने पहले ही फार्मा यूनिट में शामिल हुई थी हारिका
हारिका करीब 11 महीने पहले ही फार्मा यूनिट में शामिल हुई थी और बुधवार को रक्षाबंधन के त्यौहार के बाद उसे वापस लौटना पड़ा, क्योंकि उसके अतिरिक्त छुट्टी की अर्जी को कंपनी प्रबंधन की तरफ से नहीं स्वीकार किया गया था। इस बीच, अन्य मृतक पीड़ितों और घायल कर्मचारियों के रिश्तेदारों ने कंपनी के चुप्पी साधने पर प्रबंधन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया, क्योंकि कंपनी ने उन्हें इस हादसे के बारे में सूचित नहीं किया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed