फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Extortion rackets thriving in Bengal, says Union Minister Sukanta Majumdar

West Bengal: केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार का बड़ा आरोप, 'बंगाल में फल-फूल रहा है जबरन वसूली का धंधा'

Sun, 16 Jun 2024 08:12 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 16 Jun 2024 08:12 PM IST
सार

West Bengal: केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने बंगाल में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि राज्य में जबरन वसूली का धंधा फल-फूल रहा है। और 90 के दशक में मुंबई के दाउद इब्राहिम और छोटा राजन के गिरोह ऐसे ही कुख्यात गतिविधियों को अंजाम देते थे।

विज्ञापन
Extortion rackets thriving in Bengal, says Union Minister Sukanta Majumdar
केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार का बड़ा आरोप - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने राज्य सरकार पर बिना नाम लिए निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था सही नहीं है और पिछले कुछ महीनों से आभूषण की दुकानों में गोलीबारी और डकैती की घटनाएं इसे साबित भी कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये घटनाक्रम मुंबई में पहले की आपराधिक गतिविधियों की याद दिलाते हैं, जो राज्य में चिंताजनक प्रवृत्ति का संकेत देते हैं। 
विज्ञापन


'विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले'
सुकांत मजूमदार ने कहा, कि मुझे 1990 के दशक में मुंबई में दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील, छोटा राजन गिरोहों द्वारा जबरन वसूली के रैकेट चलाने की याद आती है। ऐसा लगता है कि पश्चिम बंगाल में भी इसी तरह के रैकेट शुरू हो गए हैं। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि राज्य में विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। जबकि इस तरह की आपराधिक गतिविधियां बेरोकटोक जारी हैं। 
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिले सुकांत मजूमदार
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी के समर्थकों की तरफ से की गई हिंसा के पीड़ित भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने एक घटना को उजागर किया, जिसमें शनिवार को यहां के व्यस्त बीटी रोड पर मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने एक व्यवसायी की कार पर गोली चलाई। बता दें कि शनिवार को मध्य कोलकाता के मिर्जा गालिब रोड पर गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया था। ये वारदात एक दिन पहले रोड रेज की घटना से जुड़ी थी, जिसके बाद दो लोगों के बीच हुए विवाद से और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में दो बदमाशों को किया गया गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने रानीगंज इलाके में आभूषण की दुकानों में हुई डकैतियों के लिए पड़ोसी राज्यों के बदमाशों को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं इस मामले में अधिकारियों ने बताया कि वारदात में दोनों राज्यों के पुलिस बलों की तरफ से संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई और इस संयुक्त अभियान में झारखंड से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed