{"_id":"5ff8e7c54c560f30631f2026","slug":"external-affairs-ministry-said-india-in-the-front-row-in-shared-struggle-against-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खिलाफ जारी साझा संघर्ष में भारत अग्रिम पंक्ति में : विदेश मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना के खिलाफ जारी साझा संघर्ष में भारत अग्रिम पंक्ति में : विदेश मंत्रालय
Sat, 09 Jan 2021 04:46 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 09 Jan 2021 04:46 AM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव
- फोटो : एएनआई
कोरोना टीकाकरण शुरू होने से पहले विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान कहा जिक्र करते हुए कहा, देश के टीका उत्पादन क्षमता का उपयोग पूरी मानवता की भलाई के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
पड़ोसी देशों में वैक्सीन आपूर्ति पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना के खिलाफ इस साझा संघर्ष में भारत अग्रिम पंक्ति में है। भारत इस महामारी में अंतरराष्ट्रीय सहयोग कर रहा है, खासकर पड़ोसी देशों की मदद करना कर्तव्य है। हमने पड़ोसी देशों को पहले ही दवाइयां और अन्य जरूरी चीजों की आपूर्ति की है। हमने उन देशों में टीका संबंधी विषय पर लोगों को प्रशिक्षण भी दिए हैं।
विज्ञापन