{"_id":"5b81cf6942c792463d4ad255","slug":"external-affairs-minister-sushma-swaraj-will-leave-tomorrow-on-a-four-day-visit-to-the-two-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दो देशों की पांच दिवसीय यात्रा पर वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंचीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दो देशों की पांच दिवसीय यात्रा पर वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंचीं
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Aug 2018 05:36 AM IST
विज्ञापन
वियतनाम और कंबोडिया की पांच दिवसीय यात्रा के पहले चरण में वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंची विदेश मंत्री सुषमा स्वराज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज वियतनाम और कंबोडिया की पांच दिवसीय यात्रा के पहले चरण में वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंच गई हैं। सुषमा स्वराज की वियतनाम और कंबोडिया की पांच दिवसीय यात्रा का उद्देश्य आसियान क्षेत्र के दो अहम मुल्कों के साथ भारत के रिश्तों को गहरा करना है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि अपनी एक्ट ईस्ट नीति को गति दे रहे हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि यात्रा दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ हमारे उच्चस्तरीय आदान-प्रदान को जारी रखने में मददगार होगी।
विज्ञापन
ट्वीट में बताया गया कि स्वराज की अगवानी राजदूत पी. हरीश, भारतीय बच्चों और वियतनाम के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने की और भारतीय बच्चों ने उन्हें फूल भेंट किया। भारत के रिश्ते शक्तिशाली आसियान समूह के दो अहम देशों वियतनाम और कंबोडिया के साथ प्रगति पर हैं।
विज्ञापन
वियतनाम में सुषमा संयुक्त आयोग की 16वीं बैठक की सहअध्यक्षता अपने समकक्ष फाम बिन्ह मिन्ह के साथ करेंगी। वह वियतनाम के प्रधानमंत्री नगुयेन शुआन फुक से भी मुलाकात करेंगी। सुषमा स्वराज आज हिंद महासागर सम्मेलन के तीसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगी।
कंबोडिया में वह विदेशी मामलों एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री, प्रैक सोखोन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी और प्रधानमंत्री हुन सेन और सीनेट अध्यक्ष से छुम से मुलाकात करेंगी।
विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह दौरा एक व्यापक वैश्विक, क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों पर राजनीतिक नेतृत्व के साथ गहन चर्चा करने और इन देशों के साथ तथा आसियान के साथ हमारे रणनीतिक आदान-प्रदान को आगे बढ़ाने का एक मौका प्रदान करेगा।