फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›    External affairs minister S jaishankar said India-China's relations are going through a bad phase

दो टूक: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-चीन के रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- इस बार जवाब...

Sat, 20 Nov 2021 03:22 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 20 Nov 2021 03:22 PM IST
सार

एस जयशंकर ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि द्विपक्षीय रिश्तों को लेकर चीन को अब भारत के रुख पर कोई संदेह होना चाहिए।

विज्ञापन
 External affairs minister S jaishankar said India-China's relations are going through a bad phase
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत और चीन के बीच लंबे समय से चली आ रही तनानती के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भारत अपने रुख को बहुत ही स्पष्ट तरीके से चीन के सामने रख चुका है, मुझे नहीं लगता कि द्विपक्षीय रिश्तों को लेकर चीन को अब भारत के रुख पर कोई संदेह होना चाहिए। 

विज्ञापन


सिंगापुर में न्यू इकोनॉमिक फोरम में अपने बात रखते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि दोनों देशों के बीच दि्वपक्षीय संबंधों को लेकर चीन को इस बात पर कोई संदेह है कि भारत का रुख क्या है और इसमें क्या सही नहीं है। जैसा कि आपको पता है कि मैं बहुत ही स्पष्ट तौर पर बोलता हूं, इसलिए मैं अपने समकक्ष वांग यी से भी कई बार मिलकर स्पष्ट तौर पर अपनी बात रख चुका हूं। इसलिए स्पष्टता की कहीं पर कोई कमी नहीं है। अगर वे इस बात को सुन सकते हैं, तो मुझे यकीन है कि उन्होंने इसे जरूर सुना होगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



खराब दौर से गुजर रहे भारत-चीन के रिश्ते
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत और चीन के रिश्ते बहुत ही खराब दौर से गुजर रहे हैं। यह बीजिंग की ओर से की गई कार्रवाईयों की वजह से है। दो पड़ोसी देशों के बीच समझौते के उल्लंघन की वजह से हुआ है। इसलिए उनके पास कोई विश्वसनीय स्पष्टीकरण नहीं है, जिस पर हम भरोसा कर सकें। विदेश मंत्री ने कहा कि हमें फिर से सोचने की जरूरत है कि हम अपने रिश्तों को कहां ले जाना चाहते हैं, लेकिन इस बार जवाब उन्हें देना है। 

अमेरिका अच्छा दोस्त 
विदेश मंत्री ने भारत और अमेरिका के रिश्तों पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका अपने वैश्विक नियमों में लचीलापन लाया है, वह एक अच्छा भागीदार है। वह विचारों, सुझावों और नए समझौतों का स्वागत करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed