{"_id":"5998b8354f1c1b120e8b4a1f","slug":"expose-the-dragon-the-chinese-side-in-ladakh-had-started-the-stone-pelting","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लद्दाख में ड्रैगन को खानी पड़ी मुंह की, भारतीय सैनिकों ने खदेड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
VIDEO: लद्दाख में ड्रैगन को खानी पड़ी मुंह की, भारतीय सैनिकों ने खदेड़ा
नई दिल्ली, एजेंसी
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
Laddakh Clash
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लद्दाख की पांगोंग त्सो झील के पास भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प तथा पत्थरबाजी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों ओर के सैनिक एक-दूसरे से हाथापाई और पत्थरबाजी करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो में भारतीय सेना दाएं और चीनी सेना बाएं ओर दिख रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से इस तरह की घटना की पुष्टि की गई थी, लेकिन चीन की ओर से इससे इनकार किया गया था।
विज्ञापन
सैन्य अधिकारियों ने बताया था कि पत्थरबाजी की शुरुआत चीनी पक्ष की ओर से हुई, जिसके भारतीय सैनिकों की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया गया। पत्थरबाजी में दोनों तरफ से 2-2 सैनिकों के घायल होने की बात कही गई थी। दोनों पक्षों के बीच टकराव करीब 30 मिनट तक चला।
विज्ञापन
लद्दाख में यहां भारत की ओर से आईटीबीपी को तैनात किया गया है। दोकलम में जारी विवाद के बीच चीनी सैनिकों ने लद्दाख में यह हिमाकत की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि वे इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि 15 अगस्त को पांगोंग त्सो में एक घटना घटी थी।
इस पर दोनों पक्षों के स्थानीय सैन्य कमांडरों ने बाद में चर्चा की थी। ये घटनाएं किसी भी पक्ष के हित में नहीं हैं। हालांकि उन्होंने यह पुष्टि नहीं की कि घटना में पथराव या सलाखों का इस्तेमाल शामिल था।
क्या था मामला
15 अगस्त की सुबह चीन के करीब 15 सैनिक लद्दाख में सुबह साढ़े सात बजे पांगोंग झील के किनारे से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस झील के दो तिहाई हिस्से पर चीन का और एक तिहाई हिस्से पर भारत का नियंत्रण है।
जब चीनी सैनिक इस ओर बढ़े तो सीमा पर तैनात भारतीय जवानों ने उन्हें रोक लिया और उन्हें वापस जाने की चेतावनी दी। कई बार की चेताए जाने के बाद भी चीनी सैनिक वहां से हटने को तैयार नहीं हुए।
इस बीच चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुस आए, जब आईटीबीपी के जवानों ने उन्हें कार्रवाई की धमकी दी तो वहां पर चीनी सेना की ओर से पत्थरबाजी की गई। चीन की इस हिमाकत का भारतीय सेना ने जोरदार और भरपूर जवाब दिया।