फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bomb Thrown At CPI-M Headquarters In Thiruvananthapuram Ahead Of Rahul Gandhi's Visit CCTV Footage Viral

Kerala: राहुल गांधी के दौरे से पहले सीपीआई एम के मुख्यालय पर फेंका बम, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी, जांच जारी

Fri, 01 Jul 2022 09:53 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 01 Jul 2022 09:53 AM IST
सार

माकपा के वरिष्ठ नेता ई पी जयराजन ने आरोप लगाया कि इस कृत्य के पीछे कांग्रेस का हाथ है और उन्होंने माकपा कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील की। हालांकि विपक्षी कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज किया है।

विज्ञापन
Bomb Thrown At CPI-M Headquarters In Thiruvananthapuram Ahead Of Rahul Gandhi's Visit CCTV Footage Viral
सीपीएम के मुख्यालय पर फेंका बम - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के तिरुवनंतपुरम में सत्तारूढ़ माकपा (सीपीआई एम) के राज्य मुख्यालय पर गुरुवार रात विस्फोटक पदार्थ फेंका गया। विस्फोटक फेंकने वाला सीसीटीवी में कैद हो गया। फुटेज में विस्फोटक फेंकते हुए साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जोरदार हुआ धमाका
पुलिस ने बताया कि राजधानी तिरुवनंतपुरम में स्थित एकेजी सेंटर पर दोपहिया सवार एक व्यक्ति ने रात करीब साढ़े 11 बजे विस्फोटक पदार्थ फेंका। मौके पर पहुंचे माकपा नेताओं ने आरोप लगाया कि यह बम हमला है। एकेजी सेंटर में ठहरे कुछ पार्टी नेताओं ने कहा कि उन्होंने इमारत के बाहर जोरदार धमाका सुना। पुलिस को तुरंत सतर्क कर दिया गया और शीर्ष अधिकारियों की एक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। बम निरोधक दस्ते ने भी मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
एकेजी केंद्र टर के आधिकारिक मीडिया समूह के माध्यम से माकपा द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति स्कूटर पर आया और साफ दिख रहा है कि वह इमारत की तरफ बम फेंक रहा है और मौके से भाग रहा है। विस्फोटक कथित तौर पर एकेजी केंद्र की पत्थर की दीवार से टकराया और फट गया जिसके बाद आसा-पास धूआं ही धूआं हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्तादल ने लगाया कांग्रेस पर आरोप
पास में ही रहने वाले माकपा के वरिष्ठ नेता और एलडीएफ के संयोजक ई पी जयराजन ने आरोप लगाया कि इस कृत्य के पीछे कांग्रेस का हाथ है और उन्होंने माकपा कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील की। हालांकि विपक्षी कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज किया है।

कांग्रेस के कार्यालयों के आसपास सुरक्षा कड़ी
इस बीच, वित्त मंत्री के एन बालगोपाल, शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी सहित केरल के कई मंत्री मौके पर पहुंच गए। माकपा के कई कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने पथानामथिट्टा और राज्य के अन्य स्थानों पर भी विरोध प्रदर्शन किया। जैसे ही तनावपूर्ण स्थिति बनी, पुलिस ने राज्य में कांग्रेस के कार्यालयों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी। माकपा के राज्य सचिव कोडियेरी बालकृष्णन ने शांतिपूर्ण विरोध का आह्वान किया।

शुक्रवार को राहुल गांधी आ रहे केरल
पुलिस ने कहा कि हमले के पीछे दोषियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे से पहले की है।

आज से तीन दिन के दौरे पर राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायनाड स्थित कार्यालय पर एसएफआई के हमले के बाद शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र जाएंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अपने संसदीय क्षेत्र में में राहुल कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस नेता का शुक्रवार को कन्नूर हवाईअड्डे पर केपीसीसी प्रमुख के सुधाकरन सहित अन्य पदाधिकारी अगवानी करेंगे। वह कोझिकोड से रविवार को दिल्ली लौट आएंगे। 


उल्लेखनीय है कि जंगल को लेकर पर्यावरण संवेदी क्षेत्र के मुद्दे पर राहुल की निष्क्रियता को लेकर पिछले हफ्ते कालपेटा में कांग्रेस सांसद के दफ्तर पर माकपा की छात्र इकाई एसएफआई ने विरोध मार्च निकाला, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया। कार्यकर्ताओं ने राहुल के दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed