{"_id":"667af06c000f67f71f06a0b0","slug":"explosive-device-found-buried-in-wayanad-village-amid-reports-of-maoist-presence-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: वायनाड के गांव में जमीन में दबा मिला विस्फोटक उपकरण, माओवादियों से प्रभावित है इलाका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: वायनाड के गांव में जमीन में दबा मिला विस्फोटक उपकरण, माओवादियों से प्रभावित है इलाका
Tue, 25 Jun 2024 09:59 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल)
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 25 Jun 2024 09:59 PM IST
सार
Kerala: केरल पुलिस के विशेष बल थंडरबोल्ट को तलाशी अभियान के दौरान मक्कीमाला इलाके में इस विस्फोटक उपकरण के बारे में पता चला। हालांकि, स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि यह बारूदी गोला है। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के पहाड़ी वायनाड जिले के थलप्पुझा गांव में विस्फोटक उपकरण जमीन में दबा हुआ मिला। इस इलाके में अक्सर हथियारबंद माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलती रहती है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
राज्य पुलिस के विशेष बल थंडरबोल्ट को तलाशी अभियान के दौरान मक्कीमाला इलाके में इस विस्फोटक उपकरण के बारे में पता चला। हालांकि, स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि यह बारूदी गोला है। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने बताया कि बाद में इसे निष्क्रिय कर दिया गया।
विज्ञापन
थल्लप्पुझा के वन में क्षेत्रों में पश्चिमी घाट के कबानिदलम से जुड़े एक माओवादी समूह की मौजूदगी की सूचना मिलती रहती है। पिछले साल कंबामाला वन क्षेत्र में केरल पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।
विज्ञापन
अक्तूबर में अत्याधुनिक हथियारों से लैस संदिग्ध माओवादियों का एक समूह मक्कीवाला के एक निजी रिसॉर्ट में पहुंचा था। उसने बागान श्रमिकों के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में मीडिया को एक बयान भेजने के लिए प्रबंधक के मोबाइल फोन को अपने कब्जे में ले लिया था।