{"_id":"6561c08729119a284a0a36ae","slug":"explosion-in-scrap-shop-leaves-three-injured-in-thane-maharashtra-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: एलपीजी सिलेंडर में लीकेज की वजह से कबाड़ी की दुकान में विस्फोट, दस वर्षीय बच्चे समेत तीन लोग घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: एलपीजी सिलेंडर में लीकेज की वजह से कबाड़ी की दुकान में विस्फोट, दस वर्षीय बच्चे समेत तीन लोग घायल
Sat, 25 Nov 2023 03:09 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 25 Nov 2023 03:09 PM IST
सार
ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा कि चांद नगर इलाके में स्थित एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर में कबाड़ी की दुकान में सुबह के छह बजे विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद इमारत को खाली करवाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे में एक कबाड़ी की दुकान में एलपीजी सिलेंडर में लीकेज की वजह से हुए विस्फोट में एक 10 वर्षीय बच्चे के साथ अन्य तीन लोग घायल हो गए। यह घटना शनिवार को सुबह छह बजे के करीब चार मंजिला आवासीय इमारत मुढल पार्क के ग्राउंड फ्लोर में घटी। इमारत के निवासियों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विस्फोट होने के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल पाया है। जांच के लिए बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्कॉड (बीडीडीएस) को बुलाया गया। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा, 'चांद नगर इलाके में स्थित एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर में कबाड़ी की दुकान में सुबह के छह बजे विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद इमारत को खाली करवाया गया। करीबन 160 लोग इमारत में रहते थे। वहीं ब्लास्ट के तुरंत बाद ही कुछ लोग इमारत से बाहर भागे। 70 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया गया।'
यासीन तड़वी ने आगे कहा, 'कबाड़ी की दुकान में व्यवसायिक गैस सिलेंडर रखा हुआ था। हालांकि, सिलेंडर नहीं फटा, वह अभी भी वहीं सही सलामत रखा हुआ है। आशंका है कि विस्फोट सिलेंडर में लीकेज की वजह से हुआ है, लेकिन विस्फोट का कारण अभी तक किसी को नहीं पता है।'
विज्ञापन
विस्फोट के बाद कबाड़ी की दुकान की एक दीवार गिर गई और पड़ोस के दो दुकाने भी क्षतिग्रस्त हुई। इस विस्फोट में एक कार और एक रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हुई है। इस घटना के बाद इमारत में दरार आ गई है। इमारत में रहने वाले तीन निवासी भी इस विस्फोट के कारण जख्मी हो गए।