फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Experts said Active cases may peak at 38 to 48 lakh in mid May

स्टडी: 14 से 18 मई के बीच चरम पर होगा कोरोना का कहर, दर्ज हो सकते हैं 48 लाख सक्रिय मामले

Mon, 26 Apr 2021 12:42 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 26 Apr 2021 12:42 PM IST
सार

अपने स्टडी के आधार पर वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि अगले 10 दिनों में कोरना का कहर अपने पीक पर होगा और रोजाना इसके 4.4 लाख नए मामले सामने आएंगे। वहीं, 14 से 18 मई के दौरान 38 से 48 लाख एक्टिव केस हो सकते हैं। यह एक्टिव केस का पीक टाइम बताया गया है।

विज्ञापन
Experts said Active cases may peak at 38 to 48 lakh in mid May
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना का प्रकोप अपने चरम की ओर पहुंचता जा रहा है। लगातार बढ़ते मामलों से हर दिन रिकॉर्ड बन रहा है। दूसरी लहर ज्यादा संक्रामक और खतरनाक सिद्ध हो रही है। इन सब के बीच आईआईटी के वैज्ञानिकों ने रविवार को एक गणितीय मॉडल के आधार पर कोरोना के पीक टाइम को रिवाइज किया। दरअसल, वैज्ञानिकों ने यह समझने की कोशिश की कि देश में कोरोना का कहर किस समय अपने चरम पर होगा और आने वाले समय में एक दिन में इसके कितने एक्टिव (सक्रीय) व नए मामले सामने आएंगे।

विज्ञापन


अपने स्टडी के आधार पर वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि अगले 10 दिनों में कोरोना का कहर अपने पीक पर होगा और रोजाना इसके 4.4 लाख नए मामले सामने आएंगे। वहीं, 14 से 18 मई के दौरान 38 से 48 लाख एक्टिव केस हो सकते हैं। यह एक्टिव केस का पीक टाइम बताया गया है।
विज्ञापन


ट्वीट के जरिये दी जानकारी
आईआईटी कानपुर के मणींद्र अग्रवाल ने रविवार को एक ट्वीट के जरिये कहा, 'मैंने पीक टाइम के लिए कई वेल्यूज की गणना की है और लास्ट फेज इस सीमा के भीतर होनी चाहिए। इस अनिश्चितता का कारण लास्ट फेज तक लगातार बदलना है।' अग्रवाल ने अपने ट्वीट में बताया कि कोरोना के एक्टिव मामलों की पीक टाइमिंग 14 से 18 मई और नए मामलों के लिए 4 से 8 मई के बीच होगी। पीक टाइमिंग में एक्टिव केस 38 से 48 लाख होंगे जबकि नए मामले 3.4 से 4.4 लाख होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीक टाइमिंग और वैल्यू प्रीडिक्शन अपडेट के बाद कहा जा सकता है कि भारत में एक्टिव केस की संख्या में गिरावट आने से पहले मई के मध्य तक लगभग वृद्धि होती रहेगी। मौजूदा मॉडल के ट्रेंड के अनुसार मध्य-मई का पीक पिछले साल 17 सितंबर के 10 लाख से अधिक सक्रिय मामलों के पहले पीक की तुलना में लगभग चार गुना अधिक होगा। रविवार को भारत में कुल एक्टिव केस की संख्या 26 लाख 82 हजार 751 हो गई। 


पिछले हफ्ते का अनुमान
एक अप्रैल को इस मॉडल में 15-20 अप्रैल के बीच एक्टिव केस के पीक का अनुमान लगाया था, जिसमें एक्टिव केस की संख्या 10 लाख होने की संभावना थी। यह आंकाड़ा पिछले साल सितंबर के पीक के बराबर था। हालांकि, इन आंकड़ों को पिछले हफ्ते संशोधित किया गया था, जिसमें 33 से 35 लाख एक्टिव केस के साथ 11 से 15 मई के बीच पीक पर पहुंचने संभावना का अनुमान लगाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed