{"_id":"5fea4c818ab2b8551d7caa59","slug":"expert-committee-of-the-ministry-of-environment-recommended-the-approval-of-environment-to-central-vista","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति ने की सेंट्रल विस्टा को पर्यावरण मंजूरी देने की सिफारिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पर्यावरण मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति ने की सेंट्रल विस्टा को पर्यावरण मंजूरी देने की सिफारिश
Tue, 29 Dec 2020 02:52 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 29 Dec 2020 02:52 AM IST
विज्ञापन
Central Vista
- फोटो : Twitter
सेंट्रल विस्टा को पर्यावरण मंजूरी की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ा। पर्यावरण मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति ने सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना सेंट्रल विस्टा को पर्यावरणीय मंजूरी देने की सिफारिश की है। समिति ने हालांकि इसके निर्माताओं को यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि मौजूदा ढांचे को गिराने के दौरान वायु प्रदूषण नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विशेषज्ञ समिति की सिफारिश से इस परियोजना को पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी मिलने का रास्ता और आसान हो गया है। विशेषज्ञों की मूल्यांकन समिति ने 17 दिसंबर को बैठक के बाद यह फैसला लिया। इस प्रोजेक्ट को केंद्रीय लोक निर्माण विभाग पूरा करेगा। इसमें प्रधानमंत्री निवास, उपराष्ट्रपति निवास, एसपीजी बिल्डिंग सहित केंद्रीय सचिवालय का विकास शामिल है। इसकी अनुमानित लागत 11,794 करोड़ से बढ़ कर 13,450 करोड़ रुपये हो गया है। एजेंसी
विज्ञापन