{"_id":"696304fa1540af8c7505dbe9","slug":"expelled-kerala-congress-mla-rahul-mamkootathil-in-police-custody-in-physical-assault-case-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: पुलिस हिरासत में कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटथिल, यौन उत्पीड़न मामले में कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: पुलिस हिरासत में कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटथिल, यौन उत्पीड़न मामले में कार्रवाई
Sun, 11 Jan 2026 07:33 AM IST
लव गौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: लव गौर
Updated Sun, 11 Jan 2026 07:33 AM IST
सार
MLA Rahul Mamkootathil: कांग्रेस से निकाले गए विधायक राहुल ममकूटथिल को शनिवार देर रात पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई उनके खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के एक मामले में की।
विज्ञापन
Rahul Mamkootathil
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन यौन उत्पीड़न के मामलों का सामना कर रहे कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटथिल को शनिवार देर रात पुलिस ने हिरासत में लिया है। राहुल ममकूटथिल केरल के पलक्कड़ से विधायक हैं। हाल ही में पिछले साल 4 दिसंबर को केरल कांग्रेस ने बड़ा फैसला लेते हुए राहुल ममकूटथिल को पार्टी से निकाल दिया था।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि राहुल ममकूटथिल को शनिवार आधी रात पलक्कड़ से एक यौन उत्पीड़न मामले में हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक उन्हें पुलिस कैंप में ले जाया गया है।
देर रात एक होटल से पुलिस ने हिरासत में लिया
पुलिस के अनुसार पथानामथिट्टा जिले के एक निवासी की शिकायत के बाद पलक्कड़ विधायक के खिलाफ हाल ही में तीसरा यौन उत्पीड़न मामला दर्ज किया गया था। सूत्रों ने बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी), जो उनके खिलाफ इसी तरह के दो अन्य मामलों की जांच कर रही है, उसे नवीनतम मामले की जांच भी सौंपी गई है। बता दें कि ममकूटथिल पलक्कड़ में एक होटल में ठहरे हुए थे, उनको आधी रात को हिरासत में लेकर पथानामथिट्टा लाया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Railway: क्या 2026 में बदलेगी भारतीय रेलवे की तस्वीर? जानें AI से लेकर वंदे भारत स्लीपर तक क्या हैं बड़े प्लान
यौन उत्पीड़न के गंभीर मामलों का सामना
पुलिस ने बताया कि उनकी औपचारिक गिरफ्तारी बाद में दर्ज की जाएगी। गौतरलब है कि केरल हाई कोर्ट ने पहले मामले में ममकूटथिल को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा दी थी, जो दुष्कर्म और एक महिला को गर्भपात कराने के लिए मजबूर करने के आरोपों से संबंधित है। दूसरे मामले में तिरुवनंतपुरम की एक सत्र अदालत ने उन्हें अग्रिम जमानत दी। इन्हीं
आरोपों के बाद केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) ने ममकूटथिल को पार्टी से निकाल दिया था।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन