Exit poll results: बंगाल को लेकर असमंजस में चुनावी पंडित, असम में फिर कमल
पांच राज्यों के एग्जिट पोल में केरल में वाम की वापसी के आसार, तमिलनाडु में द्रमुक गठबंधन को सत्ता तो वहीं, पुुड्डुचेरी कांग्रेस गठबंधन के हाथ से फिसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को भाजपा से कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है। वहीं, असम में सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार फिर सत्ता में आती नजर आ रही है। उधर, केरल में वाम को लगातार दूसरी बार सत्ता मिलने के आसार हैं तो तमिलनाडु में द्रमुक गठबंधन को 10 साल बाद सत्ता में वापसी की बात कही जा रही है। जबकि पुड्डुचेरी में सत्तारूढ़ कांग्रेस गठबंधन के हाथ से सत्ता छिनती नजर आ रही है।
पश्चिम बंगाल को ले कर सर्वेक्षण एजेंसियों की राय बंटी हुई है। हालांकि राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच सभी ने कड़ी टक्कर की भविष्यवाणी की है।
बंगाल एग्जिट पोल
294 सदस्यीय बंगाल विधानसभा चुनाव के बृहस्पतिवार को अंतिम चरण के मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे आना शुरू हो गए थे। बंगाल में कुछ सर्वे में तृणमूल की तो कुछ ने भाजपा को बढ़त दिखाई। रिपब्लिक-सीएनएक्स सर्वे में बंगाल में भाजपा को 138 से 148 सीट मिलती दिख रही है तो वहीं, टाइम्स नाउ-सी वोटर के सर्वे में 162 सीटों के साथ तृणमूल की स्पष्ट सरकार बनते दर्शाया गया है। जबकि जन की बात के सर्वे में 162-185 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत दिखाया गया है।
एग्जिट पोल्स में बंगाल में सबसे दिलचस्प मुकाबले का अनुमान जताया गया है। कुछ एजेंसियां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की वापसी की भविष्यवाणी कर रही हैं तो कुछ भाजपा के सत्ता में आने की। एक एजेंसी ने राज्य में त्रिशंकु विधानसभा का भी अनुमान जताया है। हालांकि, तमिलनाडु, केरल और असम को ले कर सभी एग्जिट पोल में सहमति है।
इसमें असम में भाजपा तो केरल में एलडीएफ की सत्ता बरकरार रहने जबकि तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक की सत्ता से विदाई की भविष्यवाणी की गई है। पुडुचेरी में भी सत्ता परिवर्तन का अनुमान व्यक्त किया गया है। इस राज्य में भाजपा की अगुवाई में सरकार बनने की भविष्यवाणी की गई है।
126 सदस्यीय असम में इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में भाजपा को 75-85 सीटें और कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन को 40-50 सीटें मिलती दिख रही हैं। सर्वे में केरल में सत्तारूढ़ वाम दल और तमिलनाडु में विपक्षी द्रमुक को बड़ी बढ़त मिलते हुए बताया गया है।
बंगाल में उलझीं एजेंसियां
इन चुनावों में सर्वाधिक दिलचस्पी पश्चिम बंगाल के परिणामों को ले कर है। सर्वेक्षण एजेंसियां यहां अनुमान लगाने में खुद उलझ गई है। एबीपी-सी वोटर ने राज्य में तृणमूल की सत्ता बरकरार रहने का अनुमान लगाया है। जबकि जन की बात ने भाजपा को बहुमत मिलने और रिपब्लिक-सीएनएक्स ने भाजपा के बहुमत के करीब पहुंचने का अनुमान लगाया है।
पश्चिम बंगाल
एजेंसी - एबीपी/सीवोटर
टीएमसी भाजपा कांग्रेस-वाम गठबंधन
158 115 20
एजेंसी - रिपब्लिक/सीएनएक्स
टीएमसी भाजपा कांग्रेस-वाम गठबंधन
133 143 16
टुडे चाणक्य
टीएमसी भाजपा कांग्रेस-वाम गठबंधन
169-191 97-119 04
जन की बात
टीएमसी भाजपा कांग्रेस-वाम गठबंधन
113 173 06