फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Exit poll results 2018: Bharatiya Janata Party may Form The Power in Tripura and Nagaland

एग्जिट पोल: त्रिपुरा और नागालैंड में आ सकती है भाजपा सरकार

Wed, 28 Feb 2018 05:49 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Feb 2018 05:49 AM IST
विज्ञापन
Exit poll results 2018: Bharatiya Janata Party may Form The Power in Tripura and Nagaland
भाजपा

दो एग्जिट पोल में त्रिपुरा में भाजपा को जीत का दावा किया गया है। एग्जिट पोल में पूर्वोत्तर के दो अन्य राज्यों मेघालय और नागालैंड में भी भाजपा की स्थिति काफी मजबूत दिखाई गई है।

विज्ञापन


जनकीबात-न्यूजएक्स ने अनुमान व्यक्त किया है कि भाजपा और आईपीएफटी गठबंधन त्रिपुरा में 35 से 45 सीट जीत सकती है। उसका वोट शेयर 51 फीसदी रहने का अनुमान है। वहीं एक्सिसमाईइंडिया ने भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन को 44 से 50 सीट मिलने का अनुमान जताया है। इसके मुताबिक गठबंधन को 46 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य को 0 से 3 सीटें मिल सकती हैं।
विज्ञापन


एग्जिट पोल ने त्रिपुरा में वाम मोर्चे की सरकार को 46 फीसदी वोट शेयर के साथ 14 से 23 सीट, जबकि एक्सिसमाईइंडिया ने 40 फीसदी वोट के साथ 9 से 15 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। सी वोटर के एक अन्य एग्जिट पोल में त्रिपुरा में भाजपा और वाम मोर्चे को कांटे का टक्कर दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 माकपा को जहां 44.3 फीसदी मतों के साथ 26 से 34 सीटें दे रहा है वहीं भाजपा और उसके सहयोगियों को 42.8 फीसदी मतों के साथ 24 से 32 सीटें देने का अनुमान लगाया है। सी वोटर ने कांग्रेस को महज शून्य से 2 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है।

मेघालय में, जहां कांग्रेस सत्ता में है, जनकीबात-न्यूजएक्स ने एनपीपी को 23 से 27 सीटें दी हैं, जबकि भाजपा को 8 से 12 सीटें मिलने के आसार हैं। एनपीपी का वोट शेयर यहां 39 फीसदी है वहीं भाजपा का वोट शेयर 12 फीसदी है। यहां कांग्रेस को 13 से 17 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। 


वहीं नागालैंड में जनकीबात-न्यूजएक्स के मुताबिक भाजपा और एनडीपीपी गठबंधन के सरकार बनाने की संभावना है। यहां गठबंधन को 48 फीसदी वोट शेयर के साथ 27 से 32 सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं सत्ताधारी एनपीएफ को 42 फीसदी मतों के साथ 20 से 25 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed