फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Exit Poll Congress Spokespersons to Boycott media Channel discussions know updates in hindi

Exit Polls: कांग्रेस बोली- एग्जिट पोल की चर्चा में शामिल नहीं होंगे हमारे प्रवक्ता, इस खेल में हमें नहीं उलझना

Fri, 31 May 2024 05:27 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 31 May 2024 05:27 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सातवें और अंतिम चरण का मतदान कल यानी एक जून को कराए जाएंगे। इससे पहले कांग्रेस पार्टी के सूत्रों की तरफ से बड़ी जानकारी सामने आई है। पार्टी सूत्रों ने कहा है कि एक जून को शाम छह बजे के मतदान के बाद होने वाले एग्जिट पोल में कोई भी पार्टी प्रवक्ता शामिल नहीं होगा।

विज्ञापन
Exit Poll Congress Spokespersons to Boycott media Channel discussions know updates in hindi
कांग्रेस पार्टी के झंडे (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। सातवें चरण में मतदान समाप्त होने के बाद अलग-अलग टीवी चैनलों, सोशल और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर होने वाले एग्जिट पोल डिबेट में कांग्रेस पार्टी अपने प्रवक्ताओं को नहीं भेजेगी। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। पार्टी सूत्रों ने एक जून को होने वाले अंतिम दौर के मतदान से ठीक पहले बताया कि कांग्रेस पार्टी ने चुनावी नतीजों से पहले एग्जिट पोल का हिस्सा न बनने का फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि ऐसी बहसों से कोई सार्थक नतीजे सामने नहीं आते। पार्टी सूत्रों का कहना है कि चार जून को होने वाली मतगणना के बाद देश की जनता का जनादेश सामने आएगा। पार्टी इसे स्वीकार करेगी।
विज्ञापन


अमित शाह ने कांग्रेस के फैसले पर कसा तंज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के इस फैसले पर कहा, कांग्रेस इतने लंबे समय से इनकार की मुद्रा में है। उन्होंने कहा, पूरे चुनाव में कांग्रेस प्रचार करती रही कि उन्हें बहुमत मिलने वाला है लेकिन उन्हें पता है कि एग्जिट पोल में उनकी करारी हार होगी। इसलिए वे मीडिया का सामना नहीं कर सकते। यही कारण है कि कांग्रेस पूरे एग्जिट पोल का बहिष्कार कर रही है। एग्जिट पोल लंबे समय से हो रहे हैं लेकिन इस बार हार की वजह से उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि कैसे सफाई दें, इसलिए बहिष्कार कर रहे हैं। बकौल शाह, जब से राहुल गांधी ने कांग्रेस की कमान संभाली है, वे सच स्वीकारने की बजाय इनकार की मुद्रा में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

चार जून के बाद चर्चा में शामिल होगी कांग्रेस पार्टी
पवन खेड़ा ने कहा कि किसी भी चर्चा या बहस का मकसद जनता तक सूचनाएं पहुंचाना होता है। इस विचार के साथ कांग्रेस यह भी साफ करना चाहती है कि पार्टी चार जून के बाद होने वाली चर्चाओं में जरूर शरीक होगी।


एग्जिट पोल से किनारा करने का कारण भी बताया
इससे पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर पोस्ट में बताया कि कांग्रेस ने एग्जिट पोल से किनारा क्यों किया है। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद जनादेश ईवीएम में कैद हो जाता है। ऐसे में चार जून को आधिकारिक मतगणना से पहले किसी भी अटकलबाजी में शामिल होना केवल टीआरपी का खेल है।

इन राज्यों में होने हैं चुनाव; 542 सीटों पर मतगणना चार जून को
गौरतलब है कि सातवें और अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव में आठ राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें उत्तर प्रदेश की 13 सीटों, बिहार की आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की तीन, हिमाचल प्रदेश की चार, पश्चिम बंगाल की नौ और चंडीगढ़ की एक सीट शामिल हैं। बता दें कि गुजरात की एक सीट पर निर्विरोध भाजपा प्रत्याशी का निर्वाचन हो चुका है। ऐसे में मतदान समाप्त होने के बाद चार जून को 542 लोकसभा सीटों और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। पूर्वोत्तर के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना दो जून को ही होगी।



अलग-अलग चरणों में अब तक कितनी वोटिंग हुई
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 66.14%, दूसरे चरण में 66.71% और तीसरे चरण में 65.68% वोटिंग दर्ज की गई। 2019 के मुकाबले तीन चरणों में इस बार कम वोटिंग हुई थी। हालांकि, चौथे दौर में 96 सीटों पर 69.16 मतदान हुआ जबकि 2019 में इन सीटों पर 69.12% वोटिंग हुई थी। पांचवें दौर में सभी आठ राज्यों में 62.20 फीसदी मतदान हुआ। छठे चरण में 63.36 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed