फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Exercise Ranvijay was conducted in UB Hills by Indian Air Force

IAF: भारतीय वायुसेना ने चलाया रणविजय अभ्यास, दिन-रात अपनी क्षमताओं का किया प्रदर्शन

Sun, 25 Jun 2023 10:58 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 25 Jun 2023 10:58 AM IST
सार

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आठ दिन के रणविजय अभ्यास को यूबी हिल्स और सेंट्रल एयर कमांड एरिया ऑफ रिस्पॉन्सिबिलिटी में आयोजित किया गया था। इस अभ्यास में सेना ने दिन-रात न देखते हुए पूरी क्षमता के साथ भाग लिया।

विज्ञापन
Exercise Ranvijay was conducted in UB Hills by Indian Air Force
भारतीय वायुसेना ने रणविजय अभ्यास आयोजित किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय वायु सेना लगातार अपने आप को मजबूत रखने के लिए अभ्यास करता रहता है। इसी क्रम में, उसने 16 से 23 जून तक रणविजय अभ्यास आयोजित किया। इस दौरान वायु सेना ने अपनी सभी ताकतों को प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आठ दिन के रणविजय अभ्यास को यूबी हिल्स और सेंट्रल एयर कमांड एरिया ऑफ रिस्पॉन्सिबिलिटी में आयोजित किया गया था। इस अभ्यास में सेना ने दिन-रात नहीं देखा। उसने अपनी पूरी ताकत और सभी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। भारतीय वायु सेना ने एकीकृत संचालन पर ध्यान केंद्रित किया गया था। उसने अभ्यास में इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमताओं का प्रयोग करते हुए एकीकृत संचालन पर ध्यान केंद्रित किया  था।

विज्ञापन


बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास की तैयारियों में जुटा भारत
गौरतलब है, भारतीय वायुसेना बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास का आयोजन करने वाला है। अभ्यास पश्चिमी रेगिस्तान में किया जाएगा। इसमें अमेरिकी सहित अन्य देशों की वायुसेना शामिल होगी। वायुसेना के एक अधिकारी ने हाल ही में बताया था कि बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास का आयोजन इसी साल के आखिरी तिमाही में किया जाएगा। अभ्यास में 10 से 12 देशों की वायुसेना शामिल होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेगिस्तान में आयोजित होने वाला बहुराष्ट्रीय अभ्यास वायुसेना के इतिहास में सबसे बड़ा होगा। बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास में राफेल और सुखोई-30 मुख्य रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा अन्य विमानों की ताकत का भी प्रदर्शन किया जाएगा।


वायु सेना, थल सेना ने मध्य क्षेत्र में संयुक्त अभ्यास किया
इस बीच वायु सेना ने मध्य क्षेत्र में थल सेना के साथ एक संयुक्त अभ्यास भी किया था। इसमें दोनों सेनाओं की अभियान संबंधी तैयारियों का जायजा लिया गया था। इससे पहले हिंद महासागर क्षेत्र में वायु सेना के दो रणनीतिक मिशन आयोजित किए गए, जिसमें राफेल और एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया। बता दें कि कुछ दिन पहले वायु सेना के एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमानों के एक बेड़े ने हिंद महासागर क्षेत्र में एक रणनीतिक मिशन के तहत आठ घंटे का अभ्यास किया। इसी तरह चार राफेल विमानों ने अभियान को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed