वायु शक्ति 2019: राजस्थान के रण में दुनिया को अपनी ताकत दिखाएगी भारतीय वायु सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 फरवरी को भारतीय वायुसेना राजस्थान के रण में पूरी दुनिया को अपनी ताकत दिखाएगी। वायुसेना के इस युद्धाभ्यास को 'वायु शक्ति 2019' कहा जा रहा है। इसमें अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमान, लड़ाकू हेलिकोप्टर, माल वाहक जहाज, कई मिसाईलो के साथ-साथ भारत में निर्मित लड़ाकू विमान तेजस भी अपना जौहर दिखाएगा। जैसलमेर के पोखरण रेंज में होने वाले इस युद्धाभ्यास को देखने के लिए भारत के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सहित दुनिया के 50 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं। इस आयोजन की तैयारियां बड़े पैमाने पर हो रही है। मुख्य आयोजन से पहले 13 फरवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल किया जाना है।
इस युद्धाभ्यास में मिग 21, बिसान, मिग 27, मिग 29, मिराज 2000, सुखोई एम.के.आई और जगुआर व अवैक्स लड़ाकू हेलिकोप्टरो में एल.सी.एच, मी-17 सहित अन्य कई हेलिकॉप्टर दुश्मनों के काल्पनिक ठिकानों को लेजर गाईडेड बम और मिसाईल से ध्वस्त करेंगे। इस आयरनफीस्ट एक्सरसाईज में अर्ली वॉर्निंग सिस्टम सहित मेक-इन-इंडिया पर खासतौर से जोर रहेगा। साथ ही स्वदेशी तकनीक से निर्मित हल्का लड़ाकू विमान तेजस अपनी युद्ध कौशल का प्रदर्शन करेगा। मेक इन इंडिया के तहत बनी कई दूसरी मिसाइलें भी इस दौरान अपने लक्ष्य को भेदेंगी।
‘एक्सरसाइज वायु शक्ति-2019' के आयोजन के संबंध में पहली बैठक पहली ही हो चुकी है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारी को इस महत्वपूर्ण आयोजन से पहले सभी काम निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।