फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EXCLUSIVE-  Country Anti-Map in Taj Mahal's Vision Document

EXCLUSIVE- ताजमहल के विजन डॉक्यूमेंट में देश विरोधी नक्शा

Fri, 20 Jul 2018 06:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Jul 2018 06:36 AM IST
विज्ञापन
EXCLUSIVE-  Country Anti-Map in Taj Mahal's Vision Document
- फोटो : SELF

ताजमहल को सदियों तक सहेजने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जिस विजन डाक्यूमेंट को बनवाया है, उसमें भारत का गलत नक्शा प्रकाशित किया गया है। स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, दिल्ली द्वारा एक हजार पेज के इस डाक्यूमेंट में नौ जगह देश विरोधी नक्शा छापा गया है, जिसमें पाक अधिकृत कश्मीर, अक्साई चिन और अरुणाचल प्रदेश का हिस्सा भारत में नहीं दिखाया गया है।

विज्ञापन


बीते साल ही देश का गलत नक्शा प्रकाशित करने पर कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कानून बनाया है। 17वीं सदी में मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा बनवाए गए ताजमहल को सदियों तक सहेजने के लिए सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद राज्य सरकार ने विजन डाक्यूमेंट बनवाया है।
विज्ञापन


दिल्ली के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर को 78 लाख रुपये का भुगतान विजन डाक्यूमेंट के लिए किया गया, लेकिन स्कूल के ‘विशेषज्ञों’ ने एक, दो नहीं, बल्कि पूरे नौ पेजों पर भारत के गलत नक्शे को प्रकाशित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐतिहासिक दस्तावेज में ही सबसे बड़ी गलती

EXCLUSIVE-  Country Anti-Map in Taj Mahal's Vision Document

वाल्यूम तीन में पेज नंबर 18 से 26 तक ताज ट्रिपेजियम जोन की सीमाओं वाले नक्शों में भारत विरोधी नक्शा छापा गया है। इन पेजों पर टीटीजेड की हेरिटेज साइट, नहर तंत्र, शिक्षा, पेयजल, 2050 तक प्रस्तावित आबादी, उद्योग और सीमाओं का नक्शा प्रकाशित है। 2016 में भारत सरकार बिल लाई थी, जिसमें गलत नक्शा प्रकाशित करने पर सात साल की सजा और 10 लाख से 100 करोड़ रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। 

ऐतिहासिक दस्तावेज में ही सबसे बड़ी गलती
ताजमहल के लिए यह विजन डाक्यूमेंट ऐसा ऐतिहासिक दस्तावेज है, जिसे सुप्रीम कोर्ट से अगर मंजूरी मिल जाती है तो भविष्य की सभी योजनाओं के लिए यह गाइड लाइन के रूप में काम करेगा।

ऐसे डाक्यूमेंट को बनाने वाले विशेषज्ञों पर सवाल उठ खड़े हुए हैं, जिन्होंने गूगल मैप से भारत विरोधी देशों द्वारा उपयोग किए जाने वाले नक्शे का प्रयोग किया और पहला ड्राफ्ट प्रकाशित होने के बाद भी इस गलती को नहीं देखा।

यही विजन डाक्यूमेंट सभी मंत्रालयों, राज्य सरकार और ताज ट्रिपेजियम जोन अथारिटी के अधिकारियों को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed