फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Excluding Tharoor name from Congress list an insult to him says kpcc chief K Sudhakaran

Congress: 'कांग्रेस की सूची में नाम न होना शशि थरूर का अपमान', केरल कांग्रेस के पूर्व प्रमुख का बयान

Thu, 22 May 2025 03:48 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 22 May 2025 03:48 PM IST
विज्ञापन
Excluding Tharoor name from Congress list an insult to him says kpcc chief K Sudhakaran
शशि थरूर - फोटो : PTI
केरल कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष के सुधाकरण ने गुरुवार को अपनी ही पार्टी के फैसले पर सवाल उठाया और सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में पार्टी द्वारा शशि थरूर का नाम शामिल न किया जाने पर हैरानी जताई। सुधाकरण ने कहा कि यह शशि थरूर का अपमान है। सुधाकरण ने कहा कि शशि थरूर एक योग्य नेता और पार्टी के ईमानदार सदस्य हैं। ऐसे में थरूर के नाम को शामिल नहीं किया जाना सही नहीं है। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी के फैसले पर उठाए सवाल
सुधाकरण ने एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में कहा कि यह सही नहीं था और इसे लेकर बेवजह का विवाद हुआ। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को कूटनीतिक स्तर पर घेरने के लिए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विदेश दौरों पर भेजे हैं। शशि थरूर को इन सात प्रतिनिधिमंडलों में से एक प्रतिनिधिमंडल का प्रमुख बनाकर विदेश भेजा है। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने कहा कि उन्होंने थरूर का नाम नहीं दिया था और जिन नेताओं को नाम दिया गया था, उन्हें प्रतिनिधिमंडल में शामिल नहीं किया गया। इसे लेकर खासा विवाद हुआ। हालांकि थरूर ने केंद्र का निमंत्रण स्वीकार किया और वह विदेश जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन


सुधाकरण ने शशि थरूर के कांग्रेस छोड़ने की अफवाहों को भी खारिज कर दिया और कहा कि उनकी शशि थरूर से इस बारे में बात हुई है और वे पार्टी नहीं छोड़ रहे हैं। केरल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें अब काफी राहत है। हालांकि उन्होंने राजनीति छोड़ने की आशंका से इनकार किया और कहा कि वे राजनीति में सक्रिय रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- PM Modi: मेरी नसों में गर्म सिंदूर बह रहा, पाकिस्तान को आतंक की कीमत चुकानी होगी; पीएम के संबोधन की बड़ी बातें


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed