फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   excise department decided to offer IMFL at highly subsidized rate to all para military forces

अर्धसैनिक बलों के लिए खुशखबरी, बेहद सस्ते दामों पर कैंटीन से मिलेगा यह सामान

Sat, 26 May 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 May 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
excise department decided to offer IMFL at highly subsidized rate to all para military forces
सेना कैंटीन

एक्साइज विभाग ने निर्णय लिया है कि वह भारत में बनी विदेशी शराब (आईएमएफएल) को सब्सिडी दरों पर अर्धसैनिक बलों को मुहैया करवाएगा। इस सूची में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल को भी शामिल किया गया है। वर्तमान में आईएमएफएल की सुविधा केवल भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों को मिलती है। आईएमएफएल सेना के जवानों से सामान्य शुल्क की बजाए केवल 50 प्रतिशत सेल्स टैक्स वसूलती है। जिसमें 21 प्रति लीटर शुद्ध शराब पर वसूली जाने वाली 21 रुपए की एक्साइज ड्यूटी की छूट भी शामिल है। 

विज्ञापन


सामान्य बिक्री के दौरान प्रति लीटर शराब पर 33 से 66 रुपए की एक्साइज ड्यूटी लगती है। जहां एक तरफ बार होटल्स को विदेशी शराब बनाने का लाइसेंस लेने के लिए सालाना एक लाख रुपए जमा करवाने पड़ते हैं वहीं दूसरी ओर सेना की यूनिट को इसके लिए सालाना केवल एक हजार रुपए देने पड़ते हैं। फैसले के अनुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल अब विदेशी शराब की अपनी यूनिट स्थापित कर सकेंगे। 
विज्ञापन


सेना के पास इस समय कोच्ची में बॉन्डेड वेयरहाउस लाइसेंस (बीडब्ल्यू-1) है जिसके जरिए वह केंद्रीय स्टोर डिपार्टमेंट का संचालन करता है। यहीं से सेना आईएमएफएल को राज्य की विभिन्न कैंटीन में भेजता है। नए निर्णय के बाद से अर्धसैनिक बलों के पास भी इस तरह की एक यूनिट होगी। जहां से हर फोर्स को आवश्यक मात्रा में अपनी विभिन्न यूनिट्स को भेज सकता है। कर विभाग ने पहले ही विदेशी शराब के नियमों में संशोधन कर दिया है। जो इस समय कानून विभाग के दायरे में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत से अर्धसैनिक बलों ने राज्य सरकारों के सामने मांग रखी थी उन्हें सब्सिडी दरों पर विदेशी शराब मुहैया करवाई जाए लेकिन सरकार ने केवल बीएसएफ और सीआरपीएफ को राज्य की राजधानी में केवल एक यूनिट खोलने की इजाजत दी थी। जैसे ही एक बार नई मंजूरी को कानून के तौर पर अधिसूचित किया जाएगा सभी यूनिट इस सेवा का लाभ उठा पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed