{"_id":"616acbcc5dc2af4da41aeade","slug":"ex-pm-manmohan-singh-diagnosed-with-dengue-condition-improving-aiims-official-said-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पीएम का हेल्थ अपडेट: मनमोहन सिंह की हालत में सुधार, जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूर्व पीएम का हेल्थ अपडेट: मनमोहन सिंह की हालत में सुधार, जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि
Sat, 16 Oct 2021 06:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 16 Oct 2021 06:25 PM IST
सार
मनमोहन सिंह की सेहत के बारे में बताते हुए एम्स अधिकारी ने बताया कि पूर्व पीएम की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। हमने उनका इलाज शुरू कर दिया है। अब उनकी प्लेटलेट्स काउंट भी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सेहत में अब सुधार हो रहा है। उन्हें बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद बुधवार को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री को डेंगू की समस्या है। हालांकि, अब उनकी हालत स्थिर है। इससे पहले 89 वर्षीय कांग्रेस नेता कोरोना की चपेट में भी आ चुके हैं।
विज्ञापन
मनमोहन सिंह की सेहत के बारे में बताते हुए एम्स अधिकारी ने बताया कि पूर्व पीएम की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। हमने उनका इलाज शुरू कर दिया है। अब उनकी प्लेटलेट्स काउंट भी लगातार बढ़ रही है। वे धीरे-धीरे रिकवर हो रहे हैं। पूर्व पीएम को अस्पताल के कार्डियो-न्यूरो सेंटर के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉ. नीतीश नाइक के नेतृत्व में हृदय रोग विशेषज्ञों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है।
विज्ञापन
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया शुक्रवार को मनमोहन सिंह का हालचाल जानने एम्स पहुंचे थे। हालांकि, उनके दौरे पर विवाद भी खड़ा हो गया है। मनमोहन सिंह की बेटी दमन सिंह ने मंडाविया की आलोचना करते हुए कहा है कि वे मेरे पिता के कमरे में फोटोग्राफर को लेकर गए, जबकि उन्हें इसके लिए मना किया गया है। उन्होंने कहा कि मेरी मां ने कई बार फोटोग्राफर को बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई।
विज्ञापन
मामले में कांग्रेस पार्टी ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा।पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा वालों के लिए हर चीज फोटो खिंचवाने का अवसर है। स्वास्थ्य मंत्री को शर्म आनी चाहिए। उन्हें अपनी इस शिष्टाचार यात्रा को पीआर का अवसर में बदलने के बारे में विचार करना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये पूर्व प्रधानमंत्री की निजता का हनन और स्थापित परंपराओं का अपमान है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।