फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ex Indian Cricketer Manoj Tiwary is contesting from TMC Ashok Dinda joins BJP recently

चुनावी पिच पर क्रिकेटर्स: कभी एक ही टीम से खेलते थे, अब अलग-अलग खेमे में मनोज तिवारी और अशोक डिंडा

Thu, 11 Mar 2021 02:07 PM IST
अंशुल तलमले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 11 Mar 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
Ex Indian Cricketer Manoj Tiwary is contesting from TMC Ashok Dinda joins BJP recently
अशोक डिंडा (बाएं) और मनोज तिवारी (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

खिलाड़ियों का राजनीति में आना कोई नई बात नहीं। नवजोत सिंह सिद्धू, मोहम्मद अजहरुद्दीन, विजेंद्र सिंह सरीखे कई खिलाड़ी अलग-अलग दलों से चुनाव भी लड़ चुके हैं। इस वक्त पांच राज्यों में चुनावी माहौल अपने शिखर पर है। पश्चिम बंगाल में भी दो क्रिकेटर्स ने राजनीति की पिच पर कदम रखा है। भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी जहां तृणमूल कांग्रेस के साथ हैं तो तेज गेंदबाज अशोक डिंडा बीजेपी के पास।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की ओर से 12 वन-डे और तीन टी-20 मैच खेल चुके मनोज तिवारी हावड़ा की शिबपुर सीट से तृणमूल के उम्मीदवार हैं तो बीजेपी ने डिंडा को मोयना विधानसभा सीट से उतारा है। हाल ही में संन्यास लेने वाले अशोक डिंडा टीम इंडिया के लिए 13 वन-डे मैच और 9 टी-20 मैच खेल चुके हैं। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

 

बरकरार रहेगी दोस्ती

भारतीय अंडर-19 और इंडिया ए टीम की कप्तानी कर चुके मनोज तिवारी बंगाल टीम को भी कई ट्रॉफियां दिला चुके हैं। उनका कहना है कि विपक्षी पार्टी में होने के बावजूद उनके अशोक डिंडा से संबंध मित्रवत ही रहेंगे। हालांकि वह यह भी कहना नहीं चूके कि डिंडा की गेंदों को सियासी पिच पर हमेशा बाउंड्री के पार भेजते रहेंगे।

क्रिकेट से राजनीति में आने का कारण मनोज ने जनसेवा बताया। साथ ही यह भी कहा कि वह राजनीति में लंबी पारी खेलना चाहते हैं। मनोज तिवारी और अशोक डिंडा पड़ोसी भी हैं, दोनों परिसर में रहते हैं। तिवारी कहते हैं कि डिंडा से मिलने पर राजनीति की बात नहीं करेंगे। हम एक दोस्त की ही तरह रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed