फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ex cm MS Krishna resigned from congress

कांग्रेस को वफादार कार्यकर्ताओं की नहीं मैनेजरों की जरूरतः कृष्णा

Sun, 29 Jan 2017 04:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Jan 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
Ex cm MS Krishna resigned from congress
- फोटो : indian express

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता एसएम कृष्णा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार को उनके करीबी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 84 वर्षीय कृष्णा ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व विदेश मंत्री कृष्णा ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है।

विज्ञापन


फिलहाल कृष्णा ने मामले में किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है। हालांकि उन्होंने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है, जहां वह अपने फैसले की विस्तृत जानकारी दे सकते हैं। 
विज्ञापन


वह अपनी भावी योजना का भी एलान कर सकते हैं। 1999 से 2004 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे और महाराष्ट्र के पूर्व गवर्नर कृष्णा पार्टी में दरकिनार किए जाने से बेहद नाराज चल रहे हैं। वह पिछले पांच दशक से ज्यादा समय से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद रविवार को मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कृष्‍णा कांग्रेस और उसके नेताओं पर जमकर बरसे। कहा- पार्टी को अब जन नेताओं की नहीं मैनेजरों की जरूरत है। भारी मन से कृष्‍णा बोले मेरे जैसे एक वफादार कार्यकर्ता को पार्टी ने दरकिनार कर दिया और इसके लिए मेरी उम्र का हवाला दिया जा रहा था। कृष्‍णा ने कहा कि उम्र सिर्फ एक मापदंड हो सकता है लेकिन निर्णय लेने की क्षमता का इससे कोई लेना देना नहीं है। 

पार्टी में दरकिनार किए जाने से ‌थे नाराज

Ex cm MS Krishna resigned from congress

कृष्णा 2012 में अपने राज्य वापस लौटे थे, लेकिन पिछले दो सालों से वह सुर्खियों में बेहद कम रहे। उनके इस्तीफे की सूचना से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जी परमेश्वर भी हैरान हैं और मामले की भनक लगते ही फौरन उनके घर पहुंचे।

कर्नाटक के गृहमंत्री परमेश्वर ने कहा कि उनको कृष्णा के इस्तीफा देने की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने कृष्णा को किसी भी मामले में दरकिनार नहीं किया।

इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश गुड्डू राव ने भी कृष्णा के इस्तीफा देने की सूचना से इनकार किया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी के बीच उनका यह इस्तीफा सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed