{"_id":"658ad48b9add828ed50c0954","slug":"ex-cji-gogoi-takes-dig-at-congress-for-making-fun-of-dhankhar-courteous-behaviour-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranjan Gogoi: 'कांग्रेस ने बनाया सभापति के शिष्टाचार का मजाक', सांसद रंजन गोगोई ने विपक्ष को घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ranjan Gogoi: 'कांग्रेस ने बनाया सभापति के शिष्टाचार का मजाक', सांसद रंजन गोगोई ने विपक्ष को घेरा
Tue, 26 Dec 2023 06:56 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Tue, 26 Dec 2023 06:56 PM IST
सार
राज्यसभा सांसद रंजन गोगोई ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा सभापति के शिष्टाचार का मजाक बनाया है।
विज्ञापन
रंजन गोगोई (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
राज्यसभा सांसद और भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने मंगलवार को कांग्रेस पर कटाक्ष की है। उन्होंने सभापति जगदीप धनखड़ की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बताचीत के दौरान झुकते हुए एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है। जिस पर उन्होंने लिखकर कांग्रेस पर हमला किया है। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस शिष्टाचार का मजाक उड़ा रही है। बता दें राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ पहले पश्चिम बंगाल में राज्यपाल थे।
कुछ विपक्षी नेताओं द्वारा हाल ही में शीतकालीन सत्र के दौरान सभापति का मिमिक्री का वीडियो बनाया था, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ता गया। इस घटना के बाद सभापति ने इस पर दुख प्रकट किया था। उन्होंने कहा कि यह उनका स्वभाव है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके सामने उस वक्त कौन होता है। इस दौरान मिमिक्री का वीडियो कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रिकॉर्ड किया था। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा था कि मन में बहुत सम्मान है, उनको ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।
राहुल गांधी ने रिकॉर्ड की थी वीडियो- ममता बनर्जी
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा राज्यसभा सभापति की मिमिक्री पर टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने अधिक महत्व नहीं दिया था। लेकिन उन्होंने दावा किया था कि अगर राहुल गांधी वीडियो नहीं बनाते तो शायद यह इतना वायरल नहीं होता।
विज्ञापन
बता दें टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा की गई मिमिक्री के बाद से ही टीएमसी समेत कई विपक्षी दलों की सोशल मीडिया पर आलोचना होने लगी थी। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा के सभापति ने कहा था कि मुझे यह देखकर बेहद दुख हुआ है। यह मेरा नहीं बल्कि पद का अपमान किया गया है। साथ ही उन्होंने विपक्षी सांसदों के संदेश देते हुए कहा था कि कांग्रेस के एक बड़े नेता ने रोकने के बजाए वीडियो बनाया था। जिसके बाद से यह मामला सोशल मीडिया तक जा पहुंचा था।