{"_id":"6492d2df3ce853800f059595","slug":"ex-boyfriend-stabs-woman-multiple-times-in-kolkata-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: कोलकाता में पूर्व प्रेमी ने महिला को चाकू गोदकर किया अधमरा, चीखें सुन लोगों ने आरोपी को दबोचा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: कोलकाता में पूर्व प्रेमी ने महिला को चाकू गोदकर किया अधमरा, चीखें सुन लोगों ने आरोपी को दबोचा
Wed, 21 Jun 2023 04:07 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 21 Jun 2023 04:07 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर को हुई जब आरोपी कथित तौर पर महिला से मिलने के लिए आया था, दोनों में बात होते-होते कहासुनी होने लगी, जिसके बाद आरोपी ने चाकू निकाला और महिला पर वार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
कोलकाता पुलिस
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोलकाता के सर्वे पार्क इलाके में एक सिरफिरे पूर्व प्रेमी ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई और अब अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। इस मामले की जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।
विज्ञापन
बात होते-होते झगड़े में बदली
पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर को हुई जब आरोपी कथित तौर पर महिला से मिलने के लिए आया था, दोनों में बात होते-होते कहासुनी होने लगी, जिसके बाद आरोपी ने चाकू निकाला और महिला पर वार करना शुरू कर दिया। चाकू के कई वार से महिला बुरी तरह घायल हो गई और खून भी काफी बह गया।
विज्ञापन
कुछ दिन रिश्ते में रहने के बाद हो गए थे अलग
आगे पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी और महिला एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों का कुछ महीने पहले ही अफेयर हुआ था, लेकिन कुछ महीने पहले ही दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद व्यक्ति ने महिला को मिलने के बुलाया और योजना के तहत चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
महिला की चीखें सुन आए गए लोग
जब आरोपी महिला पर हमला कर रहा था तो महिला जोर-जोर से चिल्ला रही थी, जिसकी चीखें सुनकर पास के कुछ लोग वहां आ गए। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।