{"_id":"5fd366c5d8d79f726a761928","slug":"ex-army-servicemen-will-get-immediate-treatment-at-echs-polyclinic-during-lunch-and-administrative-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड फौजियों को मिलेगा तुरंत इलाज, लंच और प्रशासनिक कार्य के दौरान भी मौजूद रहेंगे डॉक्टर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रिटायर्ड फौजियों को मिलेगा तुरंत इलाज, लंच और प्रशासनिक कार्य के दौरान भी मौजूद रहेंगे डॉक्टर
Fri, 11 Dec 2020 06:02 PM IST
Harendra Chaudhary
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Fri, 11 Dec 2020 06:02 PM IST
सार
सभी ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक पर ये आदेश जारी किए गए हैं कि दोपहर बाद एक घंटा नियमित तौर पर मरीजों का इलाज होगा। तीन से चार बजे के प्रशासनिक कार्य की अवधि में मेडिकल अफसर मरीजों की जांच करेंगे...
विज्ञापन
ECHS Polyclinic
- फोटो : sainik welfare haryana
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में अब रिटायर्ड फौजियों और उनके परिजनों को तुरंत इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। पॉलीक्लिनिक पर भले ही लंच का समय ही क्यों न हो या वह समय प्रशासनिक कार्य के लिए तय हो, तो भी वहां मेडिकल अफसर मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
देखने में आ रहा था कि प्रशासनिक कार्य यानी दोपहर बाद तीन बजे से लेकर चार बजे के बीच मरीजों को नहीं देखा जा रहा था। सुबह से अपनी बारी के इंतजार में बैठे भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जैसे ही उनकी बारी आती तो लंच का समय बताकर डॉक्टर निकल जाते थे।
विज्ञापन
दोपहर बाद जब तीन से चार बजे के बीच अगर कोई मरीज वहां पहुंचता तो प्रशासनिक कार्य का हवाला देकर उन्हें मना कर दिया जाता था। अब सभी ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक पर ये आदेश जारी किए गए हैं कि दोपहर बाद एक घंटा नियमित तौर पर मरीजों का इलाज होगा। तीन से चार बजे के प्रशासनिक कार्य की अवधि में मेडिकल अफसर मरीजों की जांच करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि भारतीय सेना से रिटायर्ड रक्षा कर्मियों तथा उनके आश्रितों को ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की सुविधा प्रदान की गई है। निर्धारित अंशदान के बाद रिटायर्ड कर्मी और उनके आश्रितों को जीवन भर मेडिकल सुविधा मिलती है। मेडिकल जांच का समय बढ़ाने से पूर्व सैनिकों को फायदा पहुंचेगा। इतना ही नहीं, मेडिकल जांच के बाद अगर किसी ईसीएचएस लाभार्थी को कोई शिकायत है तो वह तीन बजे के बाद सुनी जाएगी।