फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EWS quota verdict DMK to file review petition Karti Chidambaram welcomes move

EWS Quota: सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी DMK, कार्ति बोले- ईडब्ल्यूएस आरक्षण बांटने वाला

Wed, 09 Nov 2022 07:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 09 Nov 2022 07:32 PM IST
सार

द्रमुक महासचिव ने कहा कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की 82 फीसदी आबादी के सामाजिक न्याय की रक्षा, संविधान के बुनियादी ढांचे की रक्षा और मंडल आयोग द्वारा दिए गए आरक्षण को स्थापित करने के लिए द्रमुक की ओर से एक पुनर्विचार याचिका दायर की जाएगी।

विज्ञापन
EWS quota verdict DMK to file review petition Karti Chidambaram welcomes move
कार्ति चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने बीते सोमवार को अनारक्षित वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर तबके (ईडब्ल्यूएस) को दस फीसदी आरक्षण देने के फैसले को बरकरार रखा। सत्तारूढ़ द्रमुक ने कहा कि वह इस फैसले के खिलाफ एक पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी। कांग्रेस के सांसद कार्ति चिदंबरम ने द्रमुक सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। 

विज्ञापन


द्रमुक महासचिव और तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन ने सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय बेंच के 3-2 बहुमत के फैसले की ओर इशारा किया और कहा कि यह संविधान में परिकल्पना में समानता की अवधारण का प्रभावित करेगा। 
विज्ञापन


दुरईमुरुगन ने एक विज्ञप्ति में कहा, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की 82 फीसदी आबादी के सामाजिक न्याय की रक्षा, संविधान के बुनियादी ढांचे की रक्षा और मंडल आयोग द्वारा दिए गए आरक्षण को स्थापित करने के लिए द्रमुक की ओर से एक पुनर्विचार याचिका दायर की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, तमिलनाडु के शिवगंगा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने द्रमुक सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट में कहा, 'मैं इस पहल का स्वागत करता हूं। मैं ईडब्लूएस आरक्षण का विरोध करता हूं, क्योंकि यह बांटने वाला है और समावेशी नहीं है।'

चिदंबरम ने एक अन्य ट्वीट में कहा, अगर आर्थिक मानदंड लागू किए जाते हैं, तो इसमें जाति के आधार पर लोगों को बाहर नहीं किया जा सकता है, यह ईडब्ल्यूएस आरक्षण पर मेरी मौलिक आपत्ति है। द्रमुक पदाधिकारी द्वारा जिस ट्वीट कहा गया था कि उनकी पार्टी एक पुनर्विचार याचिका दायर करेगी, चिदंबरम ने उसको टैग करते हुए कहा कि वह इस पहल का स्वागत करते हैं। 

इस बीच, सोमवार को भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ईडब्ल्यूएस आरक्षण दिलाने का श्रेय लिया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ईडब्ल्यूएस मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार द्वारा 2005-06 में बनाए गए सिन्हो आयोग के साथ शुरू की गई प्रक्रिया का परिणाम था। इस आयोग ने जुलाई 2010 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी।


सुप्रीम कोर्ट ने 7 नवंबर को ईडब्ल्यूएस को 10 फीसदी आरक्षण देने वाले 103वें संविधान संशोधन की संवैधानिक वैधता पर मुहर लगा दी। कोर्ट ने कहा कि यह संविधान संशोधन किसी भी तरह से असंवैधानिक नहीं है। जस्टिस दिनेश माहेश्वरी ने कहा कि आरक्षण के लिए 50 फीसदी की तय सीमा के आधार पर भी ईडब्ल्यूएस आरक्षण मूल ढांचे का उल्लंघन नहीं है, क्योंकि 50 फीसदी आरक्षण की सीमा अपरिवर्तनशील नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed