{"_id":"5c49216fbdec222b6e16be81","slug":"evm-used-in-london-hackathon-not-election-commission-says-naveen-chawla","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन के हैकथॉन में इस्तेमाल मशीनें चुनाव आयोग की नहीं थी: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लंदन के हैकथॉन में इस्तेमाल मशीनें चुनाव आयोग की नहीं थी: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला
Thu, 24 Jan 2019 07:52 AM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 24 Jan 2019 07:52 AM IST
विज्ञापन
Naveen Chawla
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला ने लंदन में हुए ईवीएम हैकथॉन पर चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मैंने यह हैकथॉन नहीं देखा और ना ही मुझे यह देखना है। वहां इस्तेमाल की गई ईवीएम चुनाव आयोग की नहीं थी। चुनाव आयोग की मशीनें सुरक्षित माहौल में तैयार होती है और 2006 से इस्तेमाल की जा रही है। इन मशीनों के परिणाम दूसरे होते हैं।
लंदन में शुजा ने यह दावा किया था कि 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में भी उसने आम आदमी पार्टी के पक्ष में ईवीएम को हैक किया था। शुजा ने कहा कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है। हैक कैसी होगी? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि ट्रांसमीटर के जरिए हैक किया जा सकता है। इस कार्यक्रम का आयोजन इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (यूरोप) ने किया था। इस दौरान कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल भी मौजूद रहे। हैकर ने कहा उसकी 14 लोगों की टीम है। इस टीम के द्वारा ही ईवीएम को हैक किया गया था।
शुजा ने कहा हैकिंग को लेकर हमला भी हो चुका है। इसीलिए उसने अमेरिका में शरण ले रखी है। उसने दावा किया है कि वह ईवीएम बनाने वाली टीम का हिस्सा रह चुका है। इसलिए वह हैकर करने का तरीका जानता है। वहीं, चुनाव आयोग ने कहा है कि वह इस तरह का दावा करने को लेकर कानूनी कार्रवाई कर रहा है।