{"_id":"5c331e78bdec223883310688","slug":"evm-can-not-be-tamper-technical-experts-keeping-track-of-his-work-cec","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम से नहीं की जा सकती छेड़छाड़, विशेषज्ञ समिति रख रही नजर : सीईसी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईवीएम से नहीं की जा सकती छेड़छाड़, विशेषज्ञ समिति रख रही नजर : सीईसी
Mon, 07 Jan 2019 03:10 PM IST
आसिम खान
भाषा, चंडीगढ़
भाषा, चंडीगढ़
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 07 Jan 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनिल अरोड़ा ने सोमवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से छेड़खानी नहीं की जा सकती और एक विशेषज्ञ समिति उनके काम पर नजर रख रही है। ‘पीजीआईएमईआर’ के एक नए शैक्षणिक सत्र के उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि प्रणाली की प्रमाणिकता पर संदेह का कोई कारण नहीं है।
विज्ञापन
आगामी लोकसभा चुनाव पर अरोड़ा ने कहा, ‘‘हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे और मुझे विश्वास है कि हम एक विश्वसनीय, निष्पक्ष, तटस्थ और नैतिक चुनाव करने में सफल होंगे। ” सीईसी यहां ‘आगे का रास्ता - अवसर और चुनौतियां’’ विषय पर बात कर रहे थे। ‘स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान’ (पीजीआईएमईआर) के निदेशक जगत राम, प्रमुख चिकित्सा संस्थान के वरिष्ठ संकाय और छात्र इस मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन