फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Every year 9 billion kilos of invisible e waste is becoming a threat to the world

E-Waste: हर साल 9 अरब किलो अदृश्य ई-कचरा बन रहा दुनिया के लिए खतरा, इन कचरों को कर रहे हैं नजरअंदाज

Sat, 14 Oct 2023 06:00 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 14 Oct 2023 06:00 AM IST
सार

अध्ययन में पाया गया कि घरों में अब सामान्य तौर पर अदृश्य ई-कचरा वस्तुओं का उपयोग बढ़ता जा रहा है। इनमें टूथब्रश, शेवर, बाहरी ड्राइव और सहायक उपकरण, हेडफोन और ईयरबड, रिमोट कंट्रोल, स्पीकर, एलईडी लाइट, बिजली उपकरण, घरेलू चिकित्सा उपकरण, गर्मी और धुआं डिटेक्टर शामिल हैं।

विज्ञापन
Every year 9 billion kilos of invisible e waste is becoming a threat to the world
E-Waste

विस्तार

एक नए अध्ययन के अनुसार उपभोक्ता विश्व स्तर पर उत्पन्न होने वाले इलेक्ट्रॉनिक कचरे के लगभग एक छठे भाग को पहचानने में विफल रहते हैं, जो प्रति वर्ष करीब 9 अरब किलोग्राम है। अदृश्य ई-कचरा कहे जाने वाली इन वस्तुओं में केबल, ई-खिलौने, ई-सिगरेट, ई-बाइक, बिजली उपकरण, स्मोक डिटेक्टर, यूएसबी स्टिक, इस्तेमाल करने योग्य स्वास्थ्य उपकरण और स्मार्ट होम गैजेट शामिल हैं।

विज्ञापन


ब्रुसेल्स स्थित वेस्ट इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट (डब्ल्यूईईई) फोरम हर साल 14 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय ई-वेस्ट दिवस आयोजित करता है। इसने अरबों किलोग्राम अदृश्य ई-अपशिष्ट वस्तुओं की वार्षिक मात्रा की गणना और अध्ययन करने के लिए संयुक्त राष्ट्र प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान (युआनआईटीएआर) को नियुक्त किया था। अध्ययन के निष्कर्ष इस वर्ष ‘अदृश्य ई-कचरे’ पर ध्यान केंद्रित करने के अवसर से दो दिन पहले डब्ल्यूईईई की वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए।

विज्ञापन

घरों में बढ़ रहा है ई-कचरे का उपयोग
अध्ययन में पाया गया कि घरों में अब सामान्य तौर पर अदृश्य ई-कचरा वस्तुओं का उपयोग बढ़ता जा रहा है। इनमें टूथब्रश, शेवर, बाहरी ड्राइव और सहायक उपकरण, हेडफोन और ईयरबड, रिमोट कंट्रोल, स्पीकर, एलईडी लाइट, बिजली उपकरण, घरेलू चिकित्सा उपकरण, गर्मी और धुआं डिटेक्टर शामिल हैं। बाहरी हार्ड ड्राइव दो श्रेणियों में आती हैं। हार्ड डिस्क ड्राइव (एचडीडी) और सॉलिड स्टेट ड्राइव (एसएसडी)।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक
बहुत से लोग कुछ बैटरी-चालित या वायर-इन उत्पादों जैसे स्मोक डिटेक्टर या स्मार्ट थर्मोस्टेट को विद्युत उत्पाद के रूप में नहीं पहचानते क्योंकि उनमें प्लग नहीं होता है। वे अदृश्य ई-कचरे से भी अनभिज्ञ हैं। इन्हें ठीक से उपचारित नहीं किया जा रहा है। इसलिए सीसा, पारा या कैडमियम जैसे पदार्थ मिट्टी और पानी में घुलकर उसे प्रदूषित कर रहे हैं। इसका कृषि पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है, जिससे उत्पादकता और स्वास्थ्य जोखिम बढ़ जाता है।

डराने वाले हैं आंकड़े
ई-कचरे की ‘अदृश्य’ श्रेणी यदि एक  स्थान पर लाई जाए तो यह लगभग  5,00040  टन ट्रकों के वजन के बराबर होगी। यह ट्रकों की 5,640 किलोमीटर लंबी लाइन बनाने के लिए पर्याप्त है। लगभग 3.2 अरब किलोग्राम यानी ई-कचरे का 35 प्रतिशत ई-खिलौना श्रेणी के अंतर्गत आता है। इसमें रेस कार सेट, इलेक्ट्रिक ट्रेन, संगीत खिलौने, बात करने वाली गुड़िया और अन्य रोबोटिक आकृतियां, बाइकिंग कंप्यूटर, ड्रोन आदि शामिल हैं।

अदृश्य ई-कचरे की समस्या में भारत की हिस्सेदारी बहुत ज्यादा 
ई-कचरा संकट में भारत एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता के रूप में उभरा है। संयुक्त राष्ट्र के ग्लोबल ई-वेस्ट मॉनिटर 2020 के अनुसार अब चीन और अमेरिका के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अदृश्य ई-कचरा भारत में पैदा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed