फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Every Slaughterhouse Is Illegal in Court of God Saya Baba Ramdev

बूचड़खानों पर बोले योग गुरु बाबा रामदेव- भगवान के कानून में हर बूचड़खाना अवैध

Mon, 03 Apr 2017 04:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Mon, 03 Apr 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
Every Slaughterhouse Is Illegal in Court of God Saya Baba Ramdev
baba ramdev
योग गुरू बाबा रामदेव ने अवैध बूचड़खाने पर यूपी सरकार के उठाए गए कदमों को सही करार दिया है। रामदेव ने सरकार से एक कदम आगे बढ़ते हुए सभी बूचड़खानों को अवैध ठहरा दिया है। योग गुरु ने कहा कि कोई भी बूचड़खाना वैध नहीं है। भगवान के कानून में सभी बूचड़खाने अवैध हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आते ही उन्होंने अपने वादे के मुताबिक अवैध बूचड़खानों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


"सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर बाबा रामदेव ने ट्वीट कर कहा कि पशु को मारना ही अवैध है। भगवान के कानून में कोई बूचड़खाना वैध नहीं हैं।" बता दें कि यूपी में योगी सरकार के आते ही अवैध बूचड़खानों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद मीट व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपना समस्या उनके सामने रखी। हालांकि, इसके बाद कोर्ट ने लाइसेंस की नई प्रक्रिया पर सरकार से सवाल किया है। इसके जवाब में सरकार ने कहा कि अवैध बूचड़खानों को छोंड़ेंगे नहीं और वैध को छेड़ेंगे नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, यूपी में हुई कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में अवैध बूचड़खानों के प्रति सख्ती देखने को मिली। बाबा रामदेव ने इस मुद्दे को आध्यात्म और भगवान से जोड़कर अलग ही रंग दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed