फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Every members' Aadhaar card will be linked with ration cards

राशन कार्ड पर दर्ज हर सदस्य का आधार होगा लिंक

Wed, 19 Jul 2017 12:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो / इलाहाबाद Updated Wed, 19 Jul 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
Every members' Aadhaar card will be linked with ration cards

कार्ड के डाटा बेस से लिंक होगा। अभी तक सिर्फ परिवार की सबसे वरिष्ठ महिला सदस्य के आधार कार्ड का ब्यौरा ही दर्ज किया जाता है। राशन भी उसी को मिलता था। इस संबंध में खाद्य एवं रसद आयुक्त ने 17 जुलाई 2017 को सभी जिलाधिकारियों को एक परिपत्र जारी कर राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का आधार कार्ड लिंक करने का निर्देश दिया है। आयुक्त ने विशेष कैंप लगाकर योजना को अमल में लाने का निर्देश दिया ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत राशन कार्ड पाने वाले प्रत्येक परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड राशन

विज्ञापन

सरकार ने इस कमी को सुधारते हुए परिपत्र जारी कर सभी सदस्यों के आधार नंबर डाटा बेस से लिंक करने का निर्देश जारी कर दिया है। इससे एक राशन कार्ड में परिवार के जितने सदस्यों के नाम दर्ज हैं सभी राशन प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन
हाईकोर्ट में शामली के निवासी छह नगर पालिका परिषद सदस्यों राकेश सैनी और अन्य ने इस मामले में जनहित याचिका दाखिल की है। याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले और न्यायमूर्ति एमके गुप्ता की पीठ में सुनवाई हुई । प्रदेश सरकार की ओर से खाद्य एवं रसद आयुक्त के परिपत्र की जानकारी पीठ को दी। कोर्ट ने परिपत्र जारी हो जाने के कारण याचिका निस्तारित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

याचिका में डीएम शामली के 27 जून 2017 के आदेश को चुनौती दी गई। आदेश में परिवार की महिला मुखिया का ही आधार कार्ड और अंगूठा लिंक करने का आदेश था। इस आधार पर राशन कार्ड मिलना है। याची के अधिवक्ता अंकुर शर्मा और राजीव जोशी ने दलील दी कि सिर्फ परिवार की मुखिया महिला का आधार नंबर ही लिंक करना अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत है। अधिनियम में परिवार के सभी सदस्यों का आधार लिंक करने का प्रावधान है। इससे परिवार का कोई भी सदस्य राशन प्राप्त कर सकेगा अन्यथा सिर्फ महिला सदस्य के जाने पर ही राशन दिया जाएगा। कोर्ट ने राज्य सरकार को इस मामले में जानकारी देने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed