फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Every hour 4023 new corona patients found and death updates

देश में हर घंटे 4023 नए मरीज और 50 मौतें, कुल जांच का आंकड़ा 5.40 करोड़ से अधिक

Sat, 12 Sep 2020 06:46 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 12 Sep 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
Every hour 4023 new corona patients found and death updates
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश में पिछले 24 घंटों में अब तक के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में हर घंटे औसतन 4023 मरीज मिले हैं साथ ही 50 मरीजों की मौत हुई है। देश में पहली बार पिछले दस दिनों में 9.40 लाख मरीज सामने आए।

विज्ञापन


वहीं पिछले 24 घंटों में देश में हर घंटे औसतन 2950 मरीज ठीक हुए हैं।जो हर घंटे मिले 4043 मरीजों की तुलना में 1073 कम है। आईसीएमआर के अनुसार देश में अब तक कुल 5,40,97,975 सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें 11,63,542 सैंपल की जांच पिछले 24 घंटे में हुई है।
विज्ञापन


नौ राज्यों में 74 फीसदी सक्रिय मामले
मंत्रालय ने कहा कि नौ राज्यों में करीब 74 फीसदी मामले सक्रिय हैं। इसमें तीन राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश कोरोना से बुरी तरह प्रभावित हैं। तीनों राज्यों में कुल करीब 4,60,692 सक्रिय मामले हैं। जो कि देश में एक्टिव केस के कुल मामलों का 48.48 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी ओडीशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम, छत्तीसगढ़ में 236545 मामले हैं जो 25.1 फीसदी एक्टिव केस के बराबर है।

पिछले 29 दिन में रिकवरी दर 100 फीसदी
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 29 दिनों में वायरस को मात देने वाले मरीजों की संख्या में 100 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में स्वस्थ होने मरीजों की दर 77.65 फीसदी हो गई है। मृत्यु दर गिरकर 1.67 हो गई है।


अक्तूबर में अमेरिका को पछाड़ देगा भारत
हैदराबाद स्थित बिट्स पिलानी में अध्ययन के मुताबिक अक्तूबर में भारत अमेरिका को पछाड़कर संक्रमण के मामले में दुनिया में शीर्ष पर पहुंच जाएगा। अक्तूबर के पहले सप्ताह तक देश में संक्रमण का आंकड़ा 70 लाख के पार जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed