{"_id":"679f25a5fa8d7966d50d1c0b","slug":"every-budget-of-modi-govt-is-an-election-package-says-sanjay-raut-on-bihar-specific-announcements-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget: 'मोदी सरकार का हर बजट चुनावी होता है', केंद्र की आलोचना करते हुए संजय राउत ने क्यों कही ये बात?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Budget: 'मोदी सरकार का हर बजट चुनावी होता है', केंद्र की आलोचना करते हुए संजय राउत ने क्यों कही ये बात?
Sun, 02 Feb 2025 01:30 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:30 PM IST
सार
शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर ने भी बजट की आलोचना की और आरोप लगाया कि बजट में पंजाब और किसानों की अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि राज्यों के नाम देखें, बिहार- जहां चुनाव होने वाले हैं।
विज्ञापन
शिवसेना-यूबीटी नेता संजय राउत
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया। सत्ता पक्ष इस बजट की जमकर तारीफ कर रहा है। वहीं विपक्ष ने बजट को लेकर निराशा जाहिर की है। बजट की आलोचना के बीच शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा है कि मोदी सरकार का बजट चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। उन्होंने बिहार के लिए हुईं कई घोषणाओं पर निशाना साधते हुए ये बात कही।
शिवसेना यूबीटी नेता ने साधा निशाना
संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'मोदी सरकार का हर बजट, चुनावी पैकेज होता है। इस बार बिहार में चुनाव है। इसलिए बजट में बिहार को सबसे ज्यादा राशि आवंटित की गई है।' बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कई बार बिहार का नाम लिया और बिहार के लिए कई अहम योजनाओं का भी एलान किया। इनमें बिहार में मखाना बोर्ड बनाना, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाना, बिहटा में ब्राउनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण और पटना एयरपोर्ट के विस्तार जैसी योजनाएं शामिल हैं। साथ ही मिथिलांचल क्षेत्र में पश्चिमी कोसी नहर ईआरएम परियोजना का भी एलान किया गया है। केंद्र सरकार इस योजना के लिए वित्तीय सहायता देगी। इससे बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र में 50 हजार हेक्टेयर से ज्यादा भूमि की सिंचाई की सुविधा मिलेगी और बड़ी संख्या में किसानों को लाभ मिलेगा।
'सिर्फ बिहार की बात हुई'
शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर ने भी बजट की आलोचना की और आरोप लगाया कि बजट में पंजाब और किसानों की अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि 'राज्यों के नाम देखें, बिहार- जहां चुनाव होने वाले हैं। सिर्फ बिहार, बिहार और बिहार। पंजाब का कोई जिक्र नहीं हुआ। किसान पिछले चार वर्षों से एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर विरोध पर बैठे हैं, लेकिन बजट में किसानों के लिए कोई घोषणा नहीं हुई। यह किसान विरोधी बजट है। अपने अधिकार के लिए लड़ रहे किसानों की बात नहीं सुनी गई। यह दुखद है।' कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी केंद्र सरकार पर बजट में अन्य राज्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि 'मुझे ये समझ नहीं आ रहा है कि ये भारत सरकार का बजट था या बिहार सरकार का? क्या आपने केंद्रीय वित्त मंत्री के पूरे बजटीय भाषण में बिहार के अलावा किसी अन्य राज्य का नाम सुना है?'