{"_id":"64459ccc05a60c93b50199c6","slug":"everest-summiteer-amit-negi-from-himachal-sets-sights-on-climbing-atop-lhotse-and-makalu-seeks-govt-support-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mountaineer: हिमाचल के एवरेस्ट पर्वतारोही ने ल्होत्से-मकालू की चढ़ाई करने का बनाया लक्ष्य, सरकार से मांगी मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mountaineer: हिमाचल के एवरेस्ट पर्वतारोही ने ल्होत्से-मकालू की चढ़ाई करने का बनाया लक्ष्य, सरकार से मांगी मदद
Mon, 24 Apr 2023 02:32 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
एएनआई, काठमांडू
एएनआई, काठमांडू
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 24 Apr 2023 02:32 AM IST
सार
अमित नेगी ने कहा कि इस साल चार पर्वत चोटियों माउंट धौलागिरी, अन्नपूर्णा, ल्होत्से और मकालू को फतह करने का लक्ष्य रखा था, इनमें पहले ही अन्नपूर्णा को फतह कर चुके हैं।
विज्ञापन
अमित नेगी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माउंट अन्नपूर्णा को सफलतापूर्वक फतह करने वाले भारत के हिमाचल प्रदेश के पहले नागरिक अमित कुमार नेगी अब माउंट ल्होत्से (8501 मीटर) और मकालू (8481 मीटर) की चढ़ाई का लक्ष्य बना रहे हैं। माउंट ल्होत्से और मकालू की चढ़ाई को पूरा करने के लिए नेगी ने सरकार से मदद मांगी है। हालांकि, इसी माह में पर्वतारोही नेगी ने माउंट अन्नपूर्णा (8091 मीटर) की चढ़ाई पूरी की थी।
इन चार पर्वत चोटियों को फतह करने का रखा लक्ष्य
अमित नेगी ने कहा कि इस साल चार पर्वत चोटियों माउंट धौलागिरी, अन्नपूर्णा, ल्होत्से और मकालू को फतह करने का लक्ष्य रखा था, इनमें पहले ही अन्नपूर्णा को फतह कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ल्होत्से और मकालू की चोटी को फतह करने की तैयारी की जा रही हैं। एक साक्षात्कार में अमित नेगी ने कहा, मैं अभियान (काठमांडू से) शुरू करने के लिए सही दिन का इंतजार कर रहा हूं।
सरकार से मांगी सहायता
अमित नेगी ने अपने अगले अभियान शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता के लिए हिमाचल सरकार पर भरोसा जताया है। राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी नेगी ने राज्य और केंद्र सरकारों से अनुरोध किया है कि लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकारें वित्तीय सहायता प्रदान करें। वह अगले एक सप्ताह में ल्होत्से और मकालू की चोटी को फतह करने के लिए अपने अभियान शुरू करने जा रहे है। उन्होंने कहा कि मैं इनकी चोटियों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना चाहता हूं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखू और हिमाचल के खेल मंत्री से वित्तीय सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
एवरेस्ट और कंचनजंगा पर फहरा चुके हैं तिरंगा
इससे पहले अमित नेगी वर्ष 2021 में एवरेस्ट, 2022 में कंचनजंगा पर तिरंगा फहरा चुके हैं। इस कामयाबी से वह 2023 शिखर सम्मेलन सीजन जीतने वाले भारत के पहले पर्वतारोही बने हैं। अन्नपूर्णा पर्वत की चढ़ाई में सफलता हासिल करने के बाद आने वाले कुछ दिनों में अमित नेगी अगले अभियान पर जा रहे हैं। अमित नेगी किन्नौर जिले के बटसेरी गांव के रहने वाले हैं और उनकी बचपन से ही साहसिक गतिविधियों और खेलों में काफी रूचि रही है।