फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ethanol-producing sugar mills contribute to food security, reduce petroleum import bill: Shah

Gujarat: गृह मंत्री शाह ने तीन चीनी मिलों के आधुनिकीकरण की रखी आधारशिला, कहा- 10 हजार किसानों को होगा फायदा

Sat, 08 Mar 2025 10:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोडिनार (गुजरात)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोडिनार (गुजरात)। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 08 Mar 2025 10:09 PM IST
सार

Gujarat: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एथेनॉल बनाने वाली चीनी मिलें खाद्य सुरक्षा में मदद करती हैं और पेट्रोलियम आयात खर्च को कम करती हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में तीन चीनी मिलों के पुनरुद्धार से 10,000 किसानों के जीवन में सुधार होगा।

विज्ञापन
Ethanol-producing sugar mills contribute to food security, reduce petroleum import bill: Shah
केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि इथेनॉल उत्पादन करने वाली सहकारी चीनी मिलें न केवल खाद्य सुरक्षा में योगदान देती हैं, बल्कि देश के पेट्रोलियम आयात बिल को भी कम करती हैं। शाह ने यह बात गुजरात के गिर सोमनाथ और वलसाड जिलों में तीन चीनी मिलों के पुनरुद्धार और आधुनिकीकरण के लिए आधारशिला रखने के बाद कही। उन्होंने कहा कि इन तीन चीनी मिलों के पुनरुद्धार से इस क्षेत्र के करीब 10 हजार किसानों के जीवन में बदलाव आएगा। 

विज्ञापन


शाह ने बताया कि इन चीनी मिलों का पुनरुद्धार इंडियन पोटाश लिमिटेड के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें 60 फीसदी शेयर पूंजी सहकारी समितियों के पास है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के खाद्य उत्पादन वाले किसानों को उर्जा उत्पादन करने वाले किसानों में बदल दिया है। इथेनॉल उत्पादन करने वाली सहकारी चीनी मिलें खाद्य सुरक्षा में योगदान देने के साथ-साथ पेट्रोलियम आयात बिल को भी कम करती हैं। इससे किसान स्थानीय उत्पादक से वैश्विक जैव ईंधन उत्पादक बन जाएंगे और भारत इथेनॉल उत्पादन बढ़ाकर वैश्विक निर्यात में प्रवेश करेगा। 
विज्ञापन


शाह ने कहा कि इंडियन पोटाश लिमिटेड, राज्य सहकारी बैंक, गुजरात सरकार और केंद्र ने किसानों के हित में मिलकर काम किया है। उन्होंने बताया कि चीनी उत्पादन बढ़ाने के लिए इंडियन पोटाश लिमिटेड ने नए प्रकार के बीज, गन्ना कटाई मशीनें, ड्रोन के माध्यम से उर्वरक छिड़काव, ड्रिप सिंचाई प्रणाली और एथेनॉल और गैस उत्पादन के लिए कारखाने स्थापित किए हैं। शाह ने कहा कि हमारा लक्ष्य इन तीन कारखानों में एथेनॉल, बायोगैस और जैविक उर्वरक का उत्पादन करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा कि मोदी सरकार के तहत कृषि बजट 2013-14 में 22,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 2023-24 में 37 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा, किसानों को दिए गए ऋण 8.5 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 25.5 लाख करोड़ रुपये हो गए हैं, जो किसानों के कल्याण के लिए पीएम मोदी के दृष्टिकोण को दर्शाता है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि दुनियाभर में डीएपी की कीमत बढ़ रही है, लेकिन पीएम मोदी ने इसे देश में स्थिर रखा है। 


शाह ने जूनागढ़ जिले के चापराडा में सैनिक स्कूल भवन, उसके स्टाफ क्वार्टर, जय अंबे अस्पताल और ब्रह्मानंद विद्याधाम गेस्ट हाउस के विभिन्न भवनों का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा, उन्होंने मुक्तानंद बापू मेडिकल कॉलेज और रिसर्च इंस्टीट्यूट और श्री ब्रह्मानंद विद्यामंदिर संस्कृति शक्ति गुरुकुल की आधारशिला रखी।  

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed