{"_id":"63e73c2ae52cdc9cce034cf8","slug":"erode-bye-election-dmk-leader-accused-of-distributing-money-police-seized-token-from-car-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Erode Bye-election: डीएमके नेता पर पैसे बांटने का आरोप, पुलिस ने कार से टोकन जब्त किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Erode Bye-election: डीएमके नेता पर पैसे बांटने का आरोप, पुलिस ने कार से टोकन जब्त किया
Sat, 11 Feb 2023 12:27 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:27 PM IST
सार
पुलिस और चुनाव अधिकारियों ने पैसे बांटने की सूचना मिलने पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान तिरुपुर जिले में डीएमके दक्षिण संघ के कोषाध्यक्ष सरबदीन की कार से टोकन जब्त किए गए।
विज्ञापन
पुलिस ने डीएमके नेता के पास से टोकन जब्त किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के इरोड विधानसभा में उपचुनाव होना है। इसके लिए राष्ट्रीय पार्टियों के साथ-साथ तमिलनाडु की क्षेत्रीय पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार के दौरान पैसे बांटने का भी मामला सामने आया है। ऐसा ही एक आरोप डीएमके पर लगा है। पुलिस और चुनाव अधिकारियों ने पैसे बांटने की सूचना मिलने पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान तिरुपुर जिले में डीएमके दक्षिण संघ के कोषाध्यक्ष सरबदीन की कार से टोकन जब्त किए गए। ये जानकारी इरोड के जिलाधिकारी डीसी एच कृष्णनुन्नी ने दी।
इरोड समेत छह विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव
देश में 27 फरवरी को तमिलनाडु की इरोड सीट समेत छह विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इसमें लक्षद्वीप लोकसभा सीट, अरुणाचल प्रदेश की लुमला, झारखंड की रामगढ़, पश्चिम बंगाल की सागरदिघी, महाराष्ट्र की कस्बा पेठ और चिंचवड विधानसभा सीटें शामिल हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार 27 फरवरी को इन सीटों पर वोटिंग होगी और दो मार्च को नतीजे आ जाएंगे।