फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Era tak writes dialogues of musical play Aarohi

फिल्मकार इरा टाक ने पहली बार थिएटर के लिए लिखे डायलॉग्स, बताया कैसा रहा अनुभव

Sat, 22 Jun 2019 01:35 PM IST
आसिम खान अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Sat, 22 Jun 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
Era tak writes dialogues of musical play Aarohi
नाटक आरोही (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

लेखक, फिल्मकार इरा टाक ने नाटक आरोही में डायलॉग्स लिखे हैं। ये पहला मौका है जब इरा ने थिएटर के लिए लिखा है। इरा ने बताया कि चूंकि प्ले कथक डांसर की जीवन गाथा है इसके लिए उन्होंने कथक के बारे में काफी पढ़ा और यूट्यूब पर कथक के कई वीडियो देखे ताकि कथक डांसर के हाव भाव और मनोदशा को समझ सकें। इस प्ले में कई पात्र हैं ऐसे में सबके डायलॉग लिखना एक बड़ा चैलेंज था क्यूंकि सभी पात्रों की भाषा, रहन सहन, चरित्र काफी भिन्न हैं। 

विज्ञापन


इरा इससे पहले वो दो काव्य संग्रह, एक कहानी संग्रह रात पहेली, तीन उपन्यास मूर्ति, रिस्क, इश्क और गुस्ताख इश्क लिख चुकी हैं। फिलहाल वो अभी एक फिल्म की स्क्रिप्ट भी लिख रही हैं। इसके अलावा सामाजिक मुद्दों पर उन्होंने चार शॉर्ट फिल्म्स डब्ल्यू टर्न, ईवन दा चाइल्ड नोज रेनबो और फ्लर्टिंग मेनिया भी बनाई हैं।
विज्ञापन

आरोही का प्रीमियर शो 29 तारीख को सेंट एंडरीवज थिएटर बांद्रा, मुंबई में होने जा रहा है। 

प्ले के टिकट बुक माय शो पर उपलब्ध हैं। इरा के मुताबिक इस प्ले को भारत में कई जगह करने की योजना है। प्ले की कहानी और निर्देशन सलीम अख्तर की है। स्क्रिप्ट अशोक मिश्रा ने लिखी है। टीवी के जाने माने कलाकार मीता वशिष्ठ, गौतम रोड़े और कथक डांसर धानी झांकल मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा सीनियर कलाकार रवि झांकल भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोही एक कथक डांसर हैं जो अपने निजी जीवन में बुरे अनुभव होने के बाद बाहरी दुनिया से कट जाती है। वो स्टेज भी छोड़ देती है और अपने घराने की परम्परा को अपने शिष्यों को कथक सिखाते हुए जिंदा रखती है। बाद में उसे अपनी ताकत और ज़िम्मेदारी का अहसास होता है तब वो 20 साल बाद स्टेज पर परफॉर्म करती है, जो उसके गुरू और पिता के साथ साथ उसकी बेटी के जीवन का भी खास मौका बन जाता है। आरोही एक स्त्री जीवन के संघर्ष, मानसिक और भावनात्मक संघर्ष की कहानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed