{"_id":"6155c5c78ebc3e471364b240","slug":"er-sheikh-assumed-charge-as-the-first-director-general-of-the-ordnance-directorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुध निदेशालय: ईआर शेख पहले महानिदेशक नियुक्त, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड की लेगा जगह ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आयुध निदेशालय: ईआर शेख पहले महानिदेशक नियुक्त, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड की लेगा जगह
Thu, 30 Sep 2021 07:42 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 30 Sep 2021 07:42 PM IST
सार
बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने 1 अक्तूबर से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड (ओएफबी) को भंग कर दिया है। अब इसकी जगह आयुध निदेशालय लेगा।
विज्ञापन
ऑर्डिनेंस फैक्टरी बोर्ड
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईआर शेख ने गुरुवार को आयुध निदेशालय (समन्वय और सेवाएं) के पहले महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। यह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड (ओएफबी) का उत्तराधिकारी संगठन है। रक्षा मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी।
विज्ञापन
बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने 1 अक्तूबर से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड (ओएफबी) को भंग कर दिया है। उसकी संपत्ति, कर्मचारियों और प्रबंधन को सात सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (पीएसयू) के हवाले कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने पिछले साल 16 मई को घोषणा की थी कि वह आत्मनिर्भर भारत के तहत ओएफबी के निगमीकरण द्वारा आयुध आपूर्ति में स्वायत्तता, जवाबदेही और दक्षता में सुधार करेगी।
विज्ञापन
ओएफबी वर्तमान में रक्षा मंत्रालय की एक अधीनस्थ इकाई है। यह तीन सशस्त्र बलों एवं अर्धसैन्य बलों को महत्वपूर्ण हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति करती है।
विज्ञापन