फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Equity investment is at peak in 10 years due to SIP

सिप में भरोसा बढ़ने से इक्विटी निवेश 10 साल में सबसे ज्यादा

Fri, 11 Jan 2019 06:56 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 11 Jan 2019 06:56 AM IST
विज्ञापन
Equity investment is at peak in 10 years due to SIP

सिस्टमेटिक इन्वेस्ट प्लान (सिप) में खुदरा निवेशकों का भरोसा बढ़ने से भारतीयों की कुल संपत्ति में इक्विटी निवेश का आंकड़ा एक दशक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है। वैश्विक शोध फर्म सीएलएसए ने आरबीआई, एम्फी, इरडा और मॉस्पी के आंकड़ों का विश्लेषण कर यह निष्कर्ष निकाला है। इसके अनुसार, वर्ष 2008 के बाद पहली बार कुल संपत्ति में इक्विटी निवेश का आंकड़ा 4.6 फीसदी तक पहुंचा है। इस बीच वर्ष 2014 में इसमें भारी गिरावट दिखी और यह 2.2 फीसदी के निचले स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद से लगातार इक्विटी निवेश बढ़ा जिसमें सबसे अहम भूमिका सिप के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश की रही।

विज्ञापन


इक्विटी में सीधे निवेश से मोहभंग

आंकड़े बताते हैं कि खुदरा निवेशकों का इक्विटी में सीधे पैसे लगाने से मोहभंग हो रहा है। वित्त वर्ष 2008 में जहां इक्विटी में सीधा निवेश पहली पसंद था, वहीं 2018 में निवेशकों ने इसके लिए म्यूचुअल फंड के सिप को चुनना बेहतर समझा। इससे मार्च, 2018 में बीएसई-500 इंडेक्स स्टॉक में सीधे खुदरा निवेश गिरकर 11.7 फीसदी पर आ गया जो चार साल पहले तक 13.1 फीसदी था। इसी तरह, म्यूचुअल फंड का इक्विटी एयूएम भी एक दशक में चार गुना बढ़कर 7.5 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया जिसमें चार वर्षों के भीतर ही 3.5 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

सिप में प्रतिमाह निवेश ढाई गुना बढ़ा

सीएलएसए का कहना है कि खुदरा निवेशकों का भरोसा और रुझान बढ़ने से सिप में प्रतिमाह निवेश का आंकड़ा भी पिछले तीन वर्षों में ढाई गुना से ज्यादा बढ़ गया है। मार्च, 2016 में जहां प्रतिमाह सिप में निवेश 3,122 करोड़ रुपये था, वहीं दिसंबर, 2018 में यह आंकड़ा बढ़कर 8,200 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा एक दशक पहले की अपेक्षा पिछले चार वर्षों में म्यूचुअल फंड में निवेश चार गुना बढ़ गया है।

जीडीपी से तीन गुना है कुल संपत्ति

मौजूदा समय में भारतीयों की कुल संपत्ति 595 लाख करोड़ रुपये है, जो जीडीपी की करीब तीन गुना है। इसमें इक्विटी का हिस्सा 27 लाख करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2018 में भारत की जीडीपी करीब 199.36 लाख करोड़ रुपये थी। सीएलएसए के अनुसार, भारतीयों की संपत्ति सालाना 9.3 फीसदी की दर से बढ़ रही है। 

संपत्तियों में निवेश की हिस्सेदारी

प्रॉपर्टी               53.8 फीसद
बैंक जमा          15.9 फीसद
सोना                11.3 फीसद
बीमा                 6.1 फीसद
पीएफ-पेंशन       5.1 फीसद
इक्विटी              4.6 फीसद
नकद                3.1 फीसद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed