फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Epidemic: Misleading messages linking Corona to 5G service in social media, urging the government to delete

महामारी: सोशल मीडिया में कोरोना को 5जी सेवा से जोड़ने वाले भ्रामक मैसेज, सरकार से हटवाने का आग्रह

Tue, 18 May 2021 07:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 18 May 2021 07:38 PM IST
सार

सोशल मीडिया में फर्जी व भ्रामक जानकारियों के चलते महामारी से निपटने में परेशानी आती है। इसीलिए सीओएआई ने सरकार को पत्र लिखा है। 
 

विज्ञापन
Epidemic: Misleading messages linking Corona to 5G service in social media, urging the government to delete
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

निजी क्षेत्र की मोबाइल दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के संगठन सीओएआई ने 5जी प्रौद्योगिकी को कोविड-19 महामारी फैलने की वजह बताने वाले सोशल मीडिया के फर्जी और भ्रामक संदेशों को हटाने की मांग की है। संगठन ने इसे लेकर सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसियेशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने पत्र में कहा कि 5जी को कोरोना विषाणु से जोड़ने के दावे बेबुनियाद हैं। देश में अभी 5जी दूरसंचार नेटवर्क स्थापित ही नहीं किए गए हैं। यही नहीं, दूरसंचार ऑपरेटरों ने अभी 5जी नेटवर्क का परीक्षण भी शुरू नहीं किए हैं। सीओएआई के सदस्यों में रिलाइंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियां शामिल हैं।
विज्ञापन


संगठन के महानिदेशक एस पी कोचर ने इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव राजेंद्र कुमार के नाम लिखी 15 मई की तारीख वाली एक चिट्ठी में कहा 'राष्ट्रीय हित की सुरक्षा करने के लिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप अपने पद का इस्तेमाल फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया मंचों को इस तरह के सभी पोस्ट और गुमराह करने वाले अभियान तत्काल आधार पर अपने मंचों से हटवाने का निर्देश दें।"
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर लोग ऐसे ऑडियो और वीडियो मैसेज साझा कर रहे हैं, जिनमें 5जी टावरों को देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है, जबकि सच्चाई ये है कि अभी किसी भी कंपनी ने भारत में 5जी प्रौद्योगिकी शुरू ही नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed