फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Epidemic: Jaipur zoos Lion corona infected, Bareilly lab-confirmed in an investigation

महामारी: जयपुर के चिड़ियाघर का शेर कोरोना संक्रमित, बरेली लैब ने की जांच में पुष्टि

Wed, 12 May 2021 09:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 12 May 2021 09:37 PM IST
सार

जयपुर से तीन शेर, तीन बाघ व एक चीते का नमूना जांच के लिए बरेली आया था। अभी सिर्फ शेर में कोरोना की पुष्टि हुई है। 
 

विज्ञापन
Epidemic: Jaipur zoos Lion corona infected, Bareilly lab-confirmed in an investigation
शेर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

विस्तार

राजस्थान के जयपुर चिड़ियाघर से भेजे गए एक शेर के नमूने की जांच में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। बरेली स्थित भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) की जांच में यह खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


संस्थान के संयुक्त निदेशक केपी सिंह ने बुधवार को बताया कि संस्थान को जयपुर चिड़ियाघर से तीन शेर, तीन बाघ तथा एक चीते का नमूना जांच के लिए मिला था। उन्होंने बताया कि उनमें से त्रिपुर नामक एक शेर में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।  वहीं एक सफेद बाघ, चीता और एक शेरनी का नमूना संदिग्ध है। उन्होंने बताया कि उनके नमूने दोबारा लेने होंगे। 
विज्ञापन


पंजाब के वन्य जीवों में नहीं मिला संक्रमण
सिंह ने बताया कि पंजाब के छतबीर चिड़ियाघर के तीन बाघों और एक काले हिरण समेत आठ जानवरों के नमूनों की जांच की गई तो उनमें कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद के आठ शेर संक्रमित मिले थे
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते हैदराबाद चिड़ियाघर में आठ एशियाई शेर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। इसके अलावा गत सप्ताह ही इटावा सफारी पार्क में एक शेर में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वहीं एक अन्य शेर में भी इस संक्रमण का संदेह पैदा हुआ था।


कैसे हो रहे ये वन्य जीव संक्रमित
आईवीआरआई के निदेशक ने इन जंगली जानवरों में वायरस के प्रसार के बारे में पूछे जाने पर बताया कि हो सकता है कि उनमें यह संक्रमण चिड़ियाघर के किसी ऐसे रखरखावकर्ता से मिला हो जिसमें संक्रमण के कोई लक्षण ना हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed